वाजिदपुर में कई ताकतवर ब्यूरोक्रेट और बाहुबलियों के व्यावसायिक भवन, ऑफिस, आवास, होटल और रिसॉर्ट शामिल हैं। पिछली सरकारों में भी इन अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की उम्मीद थी, लेकिन बुलडोजर नहीं चला। अब, प्रशासन की सख्ती के चलते यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इन अवैध भवनों पर बुलडोजर कब चलता है।