4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलर्ट : मतदाता सूची में नाम शामिल करने का सही मौका, आवेदन प्रक्रिया जानें

- यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए एक नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम- अगर उम्र 18 वर्ष हो चुकी है तो मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं- एक जनवरी 2022 तक 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले भी कर सकते हैं आवेदन

2 min read
Google source verification
अलर्ट : मतदाता सूची में नाम शामिल करने का सही मौका, आवेदन प्रक्रिया जानें

अलर्ट : मतदाता सूची में नाम शामिल करने का सही मौका, आवेदन प्रक्रिया जानें

लखनऊ. Voter list revision in UP from Nov 1 यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए एक नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू हो रहा है। अगर उम्र 18 वर्ष हो चुकी है और मतदाता सूची में नाम नहीं दर्ज है तो अलर्ट हो जाएं। अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करने का एक नवम्बर से सही मौका है। इस मतदाता सूची में एक जनवरी 2022 तक 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले भी आवेदन कर सकते हैं। मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवदेन किस तरह करना है, इस बारे में जानें।

लखनऊ जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि, लखनऊ में पुनरीक्षण अभियान के अलावा चार विशेष दिन अभियान भी चलेगा। विशेष अभियान सभी 1526 मतदान केद्रों पर 7, 13, 21 और 27 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने में अगर कोई दिक्कत आती है तो तुरंत टोल फ्री नंबर पर काल करे। कलेक्ट्रेट में भी कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है जो चौबीस घंटे सक्रिय रहेगा।

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए करें आवेदन

फार्म 6 - नए नाम का आवेदन
फार्म 6 क - प्रवासी का आवेदन
फार्म 7 - मृत्यु या स्थान परिवर्तन
फार्म 8 - संशोधन के लिए
फार्म 8 क -स्थानांतरण के लिए
एक नवंबर - पुनरीक्षण शुरू
30 नवंबर तक - आपत्तियां

आनलाइन भी आवेदन : - मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने एवं संशोधन आदि के लिए भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाइट (www.voterportal.eci.gov.in) और (nvsp.in) से प्राप्त की जा सकती हैं। इसके अलावा वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड कर मोबाइल से भी यह सेवाएं ले सकते हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट (www.ceouttarpradesh.nic.in) पर उपलब्ध हैं। इसमें कोई भी मतदाता अपना नाम ढूंढ़ सकते हैं।

प्रदेश में 10857 पोल‍िंग स्टेशन :- इस बार 1200 मतदाताओं पर एक पोल‍िंग स्टेशन बनाया गया है। इसलिए अब पोल‍िंग स्टेशन बढ़कर 1,74,351 हो गए हैं। ऐसे में कुल 10,857 पोल‍िंग स्टेशन बढ़ गए हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल 14.71 करोड़ मतदाता हैं।

5 जनवरी को सूची का अंतिम प्रकाशन :- यूपी विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन एक नवंबर को किया जाएगा। 403 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में कुल 14 करोड़ 71 लाख मतदाता हैं। सूची पर 1 से 30 नवंबर तक दावे व आपत्तियां प्राप्त कर 20 दिसंबर तक निस्तारण किया जाएगा। 5 जनवरी को सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।

बिजली बिल जमा कराने के लिए अब न हों परेशान, नई सुविधा शुरू

Story Loader