
Jal Shakti Minister Swatantra Dev Singh BJP
लखनऊ. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को आइना दिखाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहाकि, 2014 से 2021 तक हर चुनाव में जनता से नकारे जा रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव को फिर भी समझ में नहीं आ रहा है कि जनता किसे काम करने का जनादेश दे रही है। आतंकवादियों का समर्थन करने वाली सपा को जनता 2022 में 22 कदम भी नहीं चलने देगी।
स्वयंसेवक का निर्माण होता है :- अखिलेश यादव के आरएसएस पर दिए बयान पर पलटवार करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहाकि, संघ की बैठकों और कार्यप्रणाली पर अखिलेश का सवाल उठाना हास्यास्पद है। संघ की कार्यशैली में बैठक, मंथन, समीक्षा, सुधार व अभियान और विकास एक अहम कड़ी है। इससे स्वयंसेवक का निर्माण होता है।
वंशवादी पार्टियों में कार्यकर्ता निर्माण संभव नहीं :- स्वतंत्र देव सिंह ने कहाकि, पार्टी नहीं परिवार की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चलाने वाले अखिलेश यादव इससे अनजान हैं। सपा में संवाद व समीक्षा नहीं बल्कि परिवार का फरमान चलता है। भाजपा में बूथ पर कार्य करने वाला कोई भी किसी भी जाति का कार्यकर्ता भविष्य का प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष सहित पद तक पहुंच सकता है। पर परिवारवादी व्यवस्था पर चलने वाले दलों में सत्ता तथा संगठन का केन्द्र परिवार होता है इसलिए वंशवादी पार्टियों में कार्यकर्ता निर्माण संभव नहीं है।
दुष्प्रचार छोड़ सकारात्मक राजनीति करें अखिलेश :- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहाकि, योगी सरकार ने संकल्प वादे के पूरे किए हैं। कोविड से लड़ने के यूपी मॉडल की प्रशंसा पूरे विश्व ने की है। अंतिम सांसे गिन रही सपा के मुखिया को सत्य समझ कर दुष्प्रचार छोड़ सकारात्मक राजनीति करना चाहिए।
Published on:
19 Jul 2021 11:13 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
