13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाथी का साथ छोड़ने वाले बसपा के कद्दावर नेता राम प्रसाद चौधरी के बारे में जानिए

बहुजन समाज पार्टी मायावती के खासमखास माने जाने वाले राम प्रसाद चौधरी ने आज हाथी का साथ छोड़ दिया। अब समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव संग उनकी साइकिल पर घूमेंगे। आखिर राम प्रसाद चौधरी कौन है, आईए इनके बारे में एक नजर डालते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
हाथी का साथ छोड़ने वाले बसपा के कद्दावर नेता राम प्रसाद चौधरी के बारे में जानिए

हाथी का साथ छोड़ने वाले बसपा के कद्दावर नेता राम प्रसाद चौधरी के बारे में जानिए

लखनऊ. बहुजन समाज पार्टी मायावती के खासमखास माने जाने वाले राम प्रसाद चौधरी ने आज हाथी का साथ छोड़ दिया। अब समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव संग उनकी साइकिल पर घूमेंगे। आखिर राम प्रसाद चौधरी कौन है, आईए इनके बारे में एक नजर डालते हैं।

बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता राम प्रसाद चौधरी माने जाते हैं। राम प्रसाद चौधरी पूर्वांचल में बहुजन समाज पार्टी का एक बड़ा चेहरा रहे हैं। राम प्रसाद कैबिनेट मंत्री, सांसद और पांच बार लगातार विधायक भी रहे हैं। वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में बस्ती से गठबंधन के प्रत्याशी भी थे। वर्ष 2007 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राम प्रसाद ने उत्तर प्रदेश के बस्‍ती जिले के कप्‍तानगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से बसपा की ओर से चुनाव में हिस्सा लिया। राम प्रसाद कप्तानगंज विधानसभा से लगातार पांच बार विधायक रहे। खलीलाबाद लोकसभा क्षेत्र से एक बार सांसद भी चुने गए। मायावती सरकार में खाद्य रसद एवं पंचायती राज विभाग के कैबिनट मंत्री भी रह चुके हैं।

बसपा प्रमुख मायावती ने 23 नवम्बर को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी समेत चार पूर्व विधायकों को पार्टी से निकाल दिया था। जिन विधायकों को निष्कासित किया गया है उनमें सदर सीट से दो बार विधायक रहे जितेन्द्र चौधरी, महदेवा सीट से विधायक रहे दूधराम, रुधौली से विधायक रहे राजेन्द्र चौधरी और कप्तानगंज के विधायक व पूर्व मंत्री रहे राम प्रसाद चौधरी शामिल हैं। यह बात रामप्रसाद चौधरी टीस की तरह चुभ रही थी। और आज सोमवार को हाथी का साथ छोड़ दिया और साइकिल पर बैठ गए।