23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सम्मान पाकर खिले लखनऊ के व्यापारियों के चेहरे

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री उदयभान सिंह ने कहाकि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की कड़ी हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
सम्मान पाकर खिले लखनऊ के व्यापारियों के चेहरे

सम्मान पाकर खिले लखनऊ के व्यापारियों के चेहरे

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री उदयभान सिंह ने कहाकि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की कड़ी हैं। भारतीय जनता पार्टी, लखनऊ महानगर व्यापार प्रकोष्ठ ने नागरिक संशोधन अधिनियम 2019 पर संगोष्ठी का आयोजन निरालानगर में किया। इसके संयोजक अभिषेक खरे है। इस अवसर व्यापारियों का सम्मान किया गया। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ग्यारह वरिष्ठ व्यापारियों को मार्गदर्शक सम्मान एवं इक्कीस वरिष्ठ व्यापारियों को भामाशाह पुरस्कार दिया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री उदयभान सिंह ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की कड़ी हैं। युवा नेता नीरज सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव व्यापारियों का सम्मान करती रही है। भारतीय जनता पार्टी सरकार ने व्यापारियों के लिए 10 लाख रुपए की बीमा योजना लागू की। नीरज सिंह ने कहा कि देश में 50 लाख व्यापारियों को जिला उद्योग केन्द्र के माध्यम से ऋण व्यवस्था कराई जाती है। व्यापारियों के सुझावों पर जीएसटी पर संशोधन किया गया। नीरज सिंह ने नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के समर्थन में बड़ी संख्या में आने के लिए सबको धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह द्वारा ‘मार्गदर्शक सम्मान’ से राजेन्द्र अग्रवाल, अमरनाथ मिश्रा, किशनचन्द्र बम्बानी, सतपाल सिंह मीत, हरविन्दर पाल सिंह, सतीश अग्रवाल, गिरिराज रस्तोगी, भारतभूषण गुप्ता, रविन्द्र गुप्ता, रवीन्द्र नाथ रस्तोगी एवं भामाशाह सम्मान से सुमेर अग्रवाल, सुशील गुरनानी, विनोद अग्रवाल, कैलाश चन्द्र जैन, देवेन्द्र गुप्ता, उत्कर्ष अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, अमरनाथ अग्रवाल,राजेन्द्र सिंह दुआ, सरदार मनिन्दर सिंह, राम प्रकाश गुप्ता, महेन्द्रजीत सिंह पाहवा, सतीश चन्द्र शर्मा, नीरज जौहर को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पाटी लखनऊ महानगर के महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, पुष्कर शुक्ला, व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक मनीष गुप्ता,पंकज अग्रवाल, सुमित गुप्ता विजय शर्मा संतोष त्रिपाठी, अमिताभ श्रीवास्तव, हिमांशु गुप्ता, सचिन रस्तोगी विक्की सिंह, प्रतुल भटनाकर,अमरनाथ अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, मनीष सिंह, मनीष पार्थ आदि उपस्थित रहे।