8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चाणक्य विचार सम्मेलन के जरिए यूपी में ब्राह्मणों को रिझाएगी आम आदमी पार्टी

Chanakya Vichar Sammelan - ब्राह्मणों को पार्टी से जोड़ने के लिए तीन अक्टूबर से लखनऊ से आम आदमी पार्टी चाणक्य विचार सम्मेलन शुरू करने जा रही है।

2 min read
Google source verification
Yogi Adityanath Sarkar, 4 years, Sanjay Singh, aam party , aam party news

Yogi Adityanath Sarkar, 4 years, Sanjay Singh, aam party , aam party news

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 जैसे जैसे करीब आ रहा है यूपी की राजनीतिक पार्टियों की रणनीति का खुलासा जमीन स्तर पर हो रहा है। बहुजन समाज पार्टी के ब्राह्मणों को रिझाने दांव के बाद, पार्टियों की लाइन लग गई। भाजपा, सपा और अब आम आदमी पार्टी (आप) भी इस सीरिज में शामिल हो गई है। ब्राह्मणों को पार्टी से जोड़ने के लिए तीन अक्टूबर से लखनऊ से आम आदमी पार्टी चाणक्य विचार सम्मेलन शुरू करने जा रही है। इसके बाद वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, गाजियाबाद, कानपुर, गोरखपुर, व आगरा सहित प्रदेश के सभी बड़े जिलों में चाणक्य विचार सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। पीसीएस संघ के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर पांडेय को प्रबुद्ध प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया है।

भाजपा का ब्राह्मण प्रेम सिर्फ दिखावा :- आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को राज्यसभा सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह ने भाजपा तंज कसते हुए कहाकि, भाजपा का ब्राह्मण प्रेम सिर्फ दिखावा है। जब-जब भाजपा सरकार ने ब्राह्मणों पर अत्याचार किया तब-तब आप ने इसका विरोध किया और उनकी लड़ाई लड़ी। आगे भी वह उनकी आवाज उठाती रहेगी।

ब्राह्मणों के फर्जी एनकाउंटर कराए गए :- भारतीय जनता पार्टी को आइना दिखाते हुए संजय सिंह ने कहाकि, भाजपा सरकार में ब्राह्मणों पर उत्पीड़न, अत्याचार और अन्याय किया गया है। ब्राह्मणों के फर्जी एनकाउंटर कराए गए। इसको लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने सवाल भी उठाए।

ब्राह्मण समाज का उत्पीड़न करती है भाजपा :- भाजपा उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों को एकत्र करने के लिए प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित करने की बात कर रही है। भाजपा सत्ता में रहकर ब्राह्मण समाज का उत्पीड़न करती है, ब्राह्मणों का फर्जी एनकाउंटर कराती है, खुशी दुबे को बिना किसी अपराध के जेल में सड़ाने का काम करती है, वह पार्टी आज ब्राह्मणों के हित की बात कर रही है।

ब्राह्मणों के साथ हमेशा साथ रहेगी आप :- संजय सिंह ने कहाकि, जब ब्राह्मण समाज पर उत्पीड़न हो रहा था, उस वक्त आप अकेली पार्टी थी जो इस उत्पीड़न का विरोध कर रही थी। जब-जब ब्राह्मणों पर अत्याचार होगा, उनके दमन की कार्रवाई होगी, आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा रहेगा।

यूपी में सार्वजनिक स्थानों पर गणेश प्रतिमा स्थापना पर रोक, गाइडलाइन जारी