31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LPG Cylinder Price : लखनऊ में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर 91 रुपए हुआ सस्‍ता

LPG Cylinder Price एलपीजी सिलेंडर का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए खुशखबर। एक सितम्बर से एलपीजी सिलेंडर सस्ते हो गए हैं। लखनऊ में घरेलू एलपीजी के दाम स्थिर है पर व्यावसायिक सिलेंडर 91 रुपए सस्‍ता हुआ।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 1 Sep 2022, 11:35 AM IST

LPG Cylinder Price : लखनऊ में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर 91 रुपए हुआ सस्‍ता

LPG Cylinder Price : लखनऊ में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर 91 रुपए हुआ सस्‍ता

एलपीजी सिलेंडर का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए खुशखबर। एक सितम्बर से एलपीजी सिलेंडर सस्ते हो गए हैं। लखनऊ में घरेलू एलपीजी के दाम स्थिर है पर व्यावसायिक सिलेंडर 91 रुपए सस्‍ता हुआ। गुरुवार को तेल मार्केटिंग कंपनियों ने व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती की। 19 किलो के व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमत में 91.50 रुपए की कमी की है। इस कटौती के बाद लखनऊ में अब कामर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1945.50 रुपए हो गई है। पर गुरुवार सुबह जारी नई दरों के अनुसार, 14 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर पहले की तरह ही 1090.05 रुपए में ही मिलेगा।

छोटू सिलेंडर की कीमत में भी कोई इजाफा नहीं

तेल मार्केटिंग कंपनियों ने जारी नए रेट में पांच किग्रा वाले छोटू सिलेंडर की कीमत में भी कोई इजाफा नहीं किया है। और अपने पूर्ववत दाम में बाजार में उपलब्ध रहेगा। जबकि 10 किग्रा कम कंपोजिट सिलेंडर भी पहले की तरह ही 777 रुपए में उपलब्ध रहेगा। गैस कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की दरों में 91.50 रुपए की कमी की है। अब यह सिलेंडर 2086 की जगह 1945.50 रुपए में मिलेगा।

यह भी पढ़ें - Weather Updates : मौसम विभाग का यूपी में 1-7 सितम्बर तक झमाझम बारिश का अलर्ट, मॉनसून एक बार फिर सक्रिय

जुलाई में दाम नहीं बढ़ाए गए

नए साल की शुरुआत में ही तेल कंपनियों ने 19 किलो के गैस सिलेंडर की कीमत में 102.50 रुपए की कटौती की थी लेकिन तब सिलेंडर की कीमत दो हजार रुपए से अधिक थी। हालांकि जुलाई में भी इसके दाम नहीं बढ़ाए गए थे।

यह भी पढ़ें -School Holidays in September 2022 : सितंबर में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानें

व्यावसायिक सिलेंडर के दाम जानें

अगस्‍त - 1,090.50
जुलाई - 1,090.50
जून - 1,062.00
मई - 1,040.50
अप्रैल - 987.50
मार्च - 937.50
फरवरी - 937.50
जनवरी - 937.50 ।