मौसम विभाग की चेतावनी है कि, यूपी के 20 जिलों में भारी बारिश होगी। जिन जिलों के बारे में चेतावनी जारी की गई है, उनमें यूपी के लखनऊ, मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, पीलीभीत, बरेली, हाथरस, मैनपुरी, आगरा, झांसी, कानपुर नगर, औरैया, फुरसतगंज, फतेहपुर, प्रयागराज, बलिया, वाराणसी, मऊ, गोरखपुर, संत कबीर नगर और बहराइच शामिल हैं। मौसम विभाग का यह भी मानना है कि इन जिलों में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। कुछ जिलों में आकाशीय बिजली की गरज के साथ बारिश हो सकती है। सावधानी बरतने की जरूरत है।