6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Updates : मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में 24 अगस्त तक झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें नाम

Mausam Vibhag Alert मौसम विभाग का अलर्ट है कि, यूपी के कई जिलों में 24 अगस्त तक झमाझम बारिश होगी। तेज हवाएं और आकाशीय बिजली का भी अंदेशा जताया गया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, लखनऊ और उसके आस-पास के जिलों में अभी 27 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट है। सिर्फ एक दिन मंगलवार को धूप निकलेगी।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 21 Aug 2022, 10:38 AM IST

Weather Updates : मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में 24 अगस्त तक झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें नाम

Weather Updates : मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में 24 अगस्त तक झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें नाम

Weather Updates यूपी में मानसून अब अपने शबाब पर है। बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में मानसूनी सक्रियता के दोबारा शुरू होने के बाद उत्तर प्रदेश में मौसम फिर करवट बदलने लगा है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, यूपी के कई जिलों में 24 अगस्त तक झमाझम बारिश होगी। तेज हवाएं और आकाशीय बिजली का भी अंदेशा जताया गया है। राजधानी लखनऊ में तो आजकल जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, लखनऊ और उसके आस-पास के जिलों में अभी 27 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट है। सिर्फ एक दिन मंगलवार को धूप निकलेगी। पर बादलों की आवाजाही से मौसम सुहाना बना रहेगा। और अगर बादल, सूर्य से जीत जाएंगे तो फिर बरस भी सकते हैं।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने पूरे सूबे के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के राज्य स्तरीय पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार को महोबा, हमीरपुर, झांसी और ललितपुर में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश भर में हल्की से मध्यम बरसात की संभावना भी जताई गई है।

यह भी पढ़ें -UP Top News : दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल कोर्ट में तलब, 27 अगस्त को होगी सुनवाई

लखनऊ में 35-45 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से चलेगी हवा

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, आने वाले चार पांच दिन लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की फुल्की बरसात हो सकती है और 35 से 45 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वानुमान है कि, लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहेगा।

यह भी पढ़ें -Indian Railways : रेलवे का तोहफा, गोरखपुर से प्रयागराज वाया लखनऊ तक वंदे भारत जल्द

बस्ती का यूपी में सबसे कम तापमान

प्रदेश भर में अधिकतर जिलों का दिन के समय का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से कम ही दर्ज हुआ। सबसे अधिक तापमान बस्ती में 37 डिग्री सेल्सियस और वाराणसी में 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान बस्ती में 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, अलीगढ़, बुलंदशहर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, गौतम बुद्ध नगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, फतेहपुर, वाराणसी, एस आर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, एस के नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद और कन्नौज।