Indian Railways रेलवे का तोहफा। जल्द ही गोरखपुर से प्रयागराज वाया लखनऊ तक वंदे भारत चलेगी। इस ट्रेन के लिए एनई और एनसी रेलवे ने शेड्यूल तैयार कर लिया है और प्रस्ताव बनाकर रेलवे बोर्ड को भेज दिया है। पूरी उम्मीद है कि, वंदे भारत के प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिल जाएगी। बोर्ड से निर्देश मिलने के बाद दोनों रेलवे के अफसर वंदे भारत को लेकर काफी उत्साहित हैं। वंदे भारत के शेड्यूल पर अगर गौर करें तो यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। वंदे भारत ट्रेन गोरखपुर से अपराह्न तीन बजे चलेगी। शाम को 7.20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। फिर लखनऊ से रात 10.50 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वापसी में प्रयागराज से यह ट्रेन सुबह 6.20 बजे प्रस्थान कर सुबह 9.50 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान करने के बाद अपराह्न 2.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।