
लखनऊ. Steam Vitamins zinc antibiotics Stop यूपी में अप्रैल-मई के कोरोना कहर के बाद अब कुछ राहत हो रही है। इन महीनों में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति भाप, जिंक, विटामिन, हाइड्रोक्सोक्लोरोक्वीन, एंटीबॉयटिक्स दवाओं का इस्तेमाल करता था। और यह सब डाक्टर और सरकार की सलाह पर हो रहा था। पर कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब नई गाइडलाइन जारी की है। संशोधित गाइडलाइन में अब तक कोरोना के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं और तरीकों पर रोक लगा दी गई है। भाप लेने और प्लाज्मा थेरेपी पर भी रोक लगा दी गई है।
संशोधित गाइडलाइन 27 मई को हुई अपलोड :- डाइरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज की वेबसाइट पर कोरोनावायरस संशोधित गाइडलाइन 27 मई को अपलोड किया गया। इस नई गाइडलाइन में कोरोनावायरस इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं के बारे में बताया गया है कि किस नई पद्धति का प्रयोग करना है। और इस वक्त कोरोना वायरस के लिए चल रहे इलाज में क्या बदलाव करना है।
सीटी स्कैन न कराने की सलाह :- कोरोनावायरस की संशोधित गाइडलाइन में बताया गया कि हल्के लक्षण वाले मरीजों को किसी भी तरीके की दवाई की जरूरत नहीं है। हाइड्रोक्सोक्लोरोक्वीन, आइवरमेक्टिन दवा के प्रयोग से रोका गया है। इवेरमेक्टिन, स्टेरायड, रेमडिसिविर दवा के बारे में नई गाइडलाइन बताई गई है। कोरोना वायरस संक्रमितों की जांच में सीटी स्कैन की बाढ़ आ गई थी। एम्स जैसी संस्थाओं ने भी सीटी स्कैन जांच न कराने की सलाह दी। इस नई गाइडलाइन में सीटी स्कैन न कराने सलाह दी गई है। कोरोना मरीजों के लिए 6 मिनट वॉक टेस्ट करने को कहा गया है।
भाप लेने से इनकार :- संशोधित गाइडलाइन में स्टेरायड, पैरासीटामॉल और ऑक्सीजन का सही तरीके से इस्तेमाल करने पर जोर दिया गया है। खास बात है कि संशोधित गाइडलाइन में भाप लेने से भी मना किया गया है। कोरोना के इलाज में अब तक भाप लेने को काफी मुफीद माना जाता रहा है।
जमकर डाइट लें :- नई गाइडलाइन में बताया गया है कि अगर कोरोनावायरस के हल्के लक्षण महसूस होते हैं तो दवाओं की अधिक जरूरत नहीं है। जमकर डाइट लें। हां, दूसरे मर्ज की दवा डाक्टर की सलाह पर जारी रखें। दूसरे टेली कंसल्टेशन का प्रयोग अधिक से अधिक करें।
सकरात्मक बात करें :- कोरोना संक्रमितों और उनके घरवालों को नई गाइडलाइन में सलाह दी गई है कि, हमेशा सकरात्मक बात करें, जरा सी भी दिक्कत होने पर तुरंत डाक्टर की सलाह लें, देरी न करे। इसके साथ ही बातचीत में फोन और वीडियो कॉल का उपयोग करना बेहतर होगा।
Updated on:
08 Jun 2021 11:50 am
Published on:
08 Jun 2021 11:06 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
