18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भजन सम्राट अनूप जलोटा को आइसोलेशन में रखा गया

मैया मोरी मै न ही माखन खायो जैसे कई प्रसिद्ध भजनों गाने वाले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के भजन सम्राट अनूप जलोटा को दो दिन के लिए आइसोलेशन में रखा गया है। वह इंग्लैंड और जर्मनी की यात्रा कर लौटे थे। मुंबई एयरपोर्ट से सीधे उन्हें होटल में ले जाया गया। अनूप जलोटा ने इसकी पुष्टि सोशल मीडिया पर की है।

less than 1 minute read
Google source verification
अनूप जलोटा

अनूप जलोटा

लखनऊ. मैया मोरी मै न ही माखन खायो जैसे कई प्रसिद्ध भजनों गाने वाले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के भजन सम्राट अनूप जलोटा को दो दिन के लिए आइसोलेशन में रखा गया है। वह इंग्लैंड और जर्मनी की यात्रा कर लौटे थे। मुंबई एयरपोर्ट से सीधे उन्हें होटल में ले जाया गया। अनूप जलोटा ने इसकी पुष्टि सोशल मीडिया पर की है।

अनूप जलोटा ने ट्विटर पर अपनी फोटो शेयर कर लिखा-'मैं बीएमसी के 60+ यात्रियों के लिए दी जाने वाली चिकित्सा देखभाल से खौफ में हूं। जब मैं लंदन से मुंबई उतरा तो मुझे होटल मिराज ले जाया गया, डॉक्टरों की एक टीम को मुझे अटेंड करने के लिए भेजा गया। मैं यहां उतरने वाले प्रत्येक यात्री से सहयोग की अपील करता हूं।'

एक वीडियो के जरिए लखनऊ के निवासी भजन सम्राट अनूप जलोटा ने बताया कि, एयरपोर्ट में हमारे हाथ में दो स्टाम्प लगाए गया, जिसमें एक में लिखा है कि 14 दिन तक आपको अपने घर में रहना है, ऐसा सभी यात्रियों के साथ किया गया है। दूसरे स्टाम्प में डेट लिखी थी कितने समय तक आप को रहना है। अनूप जलोटा ने अपील की कि, अस्पतालों से भागे लोग वापस आकर भर्ती हो जाए, अगर वह पाजिटिव हैं तो सोचिए अपने घरवाले सहित कितने लोगों का नुकसान करेंगे।

अनूप जलोटा यूरोप से सीधे मुंबई लौटे थे। होटल में 60 से ज्यादा की उम्र के लोगों पर नजर रखी गई है। अनूप जलोटा की उम्र 66 साल है। अनूप जलोटा का जन्म 29 जुलाई 1953 को नैनीताल में हुआ था। उन्होंने गीतों, गजलों और फिल्मी गीतों को गाकर गायन के क्षेत्र में एक खास जगह बनाई है। वर्ष 2012 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह भजन सम्राट के नाम से भी प्रसिद्ध है।