
Lucknow Cylinder Blast
Lucknow Cylinder Blast: लखनऊ में देर रात दो सिलेंडर के फटने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग झुलस गए हैं। यह विस्फोट इतना तेज था कि घर की छत और दीवारें ढह गईं और दूर तक लोगों ने धमाके की आवाज सुनी। दहशत में आसपास के लोगों अपने घरों से बाहर निकल आए। यह मामला लखनऊ जिले के काकोरी कस्बे का है।
घर के दूसरे सदस्यों के मुताबिक कमरे में शार्ट सर्किट से पहले आग लगी और इसके बाद सिलेंडर में विस्फोट हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही डीसीपी दुर्गेश कुमार, एडीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव, एसीपी और सीएफओ और दमकल पहुंच गई थी। पुलिस ने बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली बंद करा दी थी। दमकलकर्मियों ने मशक्कत कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। सबसे पहले मुशीर का शव निकाला गया। फिर अंदर से हुस्नाबानो व बच्चों को बाहर निकाला गया। इस समय इनकी सांसें चल रही थी। काकोरी पुलिस ने इन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर 36 घंटे तक खुला रहेगा काशी विश्वनाथ मंदिर, कर सकेंगे लाइव दर्शन
मुशीर अपने भाइयों पप्पू, बब्बू, बबलू के साथ रहता था। ऊपर उसका जरदोजी का कारखाना भी था। मंगलवार को मुशीर की शादी की सालगिरह थी। बहनोई अजमत तीन बच्चों संग मुशीर के यहां आया था। मरने वालों में जरदोजी कारीगर 50 वर्षीय मुशीर, पत्नी 45 वर्षीय हुस्नाबानो, सात साल की भतीजी राइया, बहनोई अजमत की बेटियां चार साल की हुमा और दो साल की हिना शामिल हैं।
Updated on:
06 Mar 2024 07:57 am
Published on:
06 Mar 2024 07:56 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
