5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीएपी रेट बढ़ने पर गुस्साए अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला

(DAP Price Hike) - भाजपा राज में किसानों पर दोगुनी मार!- किसान पहले से ही फसल का उचित दाम न मिलने परेशान - DAP के दाम में ₹300 तक की वृद्धि निंदानीय- कहा, भाजपा सरकार किसानों पर अत्याचार बंद कर बढ़े हुए दामों को वापस ले

less than 1 minute read
Google source verification
डीएपी रेट बढ़ने पर गुस्साए अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला

डीएपी रेट बढ़ने पर गुस्साए अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला

लखनऊ. डीएपी की कीमतों में 300 रुपए की बढ़ोत्तरी के बाद भड़के समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहाकि, भाजपा (BJP) राज में किसानों पर दोगुनी मार!

यूपी में VDO-2018 सहित तीन भर्तियां रद, प्रियंका गांधी सीएम योगी पर भड़कीं

समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) इस वक्त पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों में किसानों के बीच जाकर केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ मोर्चा ले रहे किसानों के साथ खड़े होकर उनके पक्ष का दम भर रहे हैं। इसी बीच निजी कम्पनियों ने डीएपी के दामों में तीन सौ रुपए की बढ़ोत्तरी की। जिस पर अखिलेश यादव बौखला गए। और भाजपा पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने ट्विट किया कि, भाजपा राज में किसानों पर दोगुनी मार! किसान पहले से ही फसल का उचित दाम न मिलने के कारण परेशान हैं लेकिन अब उनकी परेशानी और बढ़ चुकी है क्योंकि DAP के दाम (DAP Price Hike) में ₹300 तक की वृद्धि हो चली है। भाजपा सरकार किसानों पर अत्याचार बंद कर बढ़े हुए दामों को वापस ले।

निजी कंपनियों ने 50 किग्रा के बैग की कीमत 300 रुपए बढ़ा दी है। अभी तक उत्तर प्रदेश में डीएपी के 50 किग्रा के एक बैग की कीमत 1200 रुपए थे, लेकिन निजी क्षेत्र पीपीएल व जीएसएफसी ने इसका प्रिंट रेट 1500 रुपए कर दिया है।