31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में VDO-2018 सहित तीन भर्तियां रद, प्रियंका गांधी सीएम योगी पर भड़कीं

- सीएम साहब के प्रचार में ही बहार है, मगर यूपी का युवा नौकरी से बाहर है- तारीख पर तारीख आती गई पर नियुक्ति न मिली
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 25 Mar 2021, 11:39 AM IST

यूपी में VDO-2018 सहित तीन भर्तियां रद, प्रियंका गांधी सीएम योगी पर भड़कीं

यूपी में VDO-2018 सहित तीन भर्तियां रद, प्रियंका गांधी सीएम योगी पर भड़कीं

लखनऊ. यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वर्ष 2018 में आयोजित ग्राम पंचायत अधिकारी सहित तीन भर्तियां रद्द (VDO-2018 Recruitments Cancel) कर दी हैं। रद्द भर्ती पर योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहाकि, सीएम साहब के प्रचार में ही बहार है। मगर यूपी का युवा नौकरी से बाहर है।

हाथरस गैंगरेप केस मामले में यूपी सरकार पर भड़कीं मायावती कहा, यूपी में अपराधियों का राज

इन परीक्षाओं से 14 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। रद्द होने के बाद अभ्यर्थियों के आखों सामने अंधेरा छा गया। इन अभ्यर्थियों को दिलासा और योगी सरकार को आईना दिखाते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर एकाउंट पर गुरुवार को लिखा कि, VDO-2018 की परीक्षा देकर युवाओं ने 2021 तक नियुक्ति का इंतजार किया। तारीख पर तारीख आती गई। नियुक्ति न मिली। हर नई तारीख एक पत्थर की तरह चोट करती थी। कल भर्ती निरस्त हो गई। इन युवा आंखों में अंधेरा छा गया। सीएम साहब के प्रचार में ही बहार है। मगर यूपी का युवा नौकरी से बाहर है।

आयोग ने भर्तियां रद्द की :- यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से 22-23 दिसंबर 2018 को ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी व समाज कल्याण पर्यवेक्षक के कुल 1,953 पदों के लिए लिखित परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। इनमें करीब 14 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। भर्तियों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। एसआईटी इन मामलों की अभी भी जांच कर रही है। इस बीच आयोग ने भर्तियां रद्द कर दीं।