25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हवाई सफर से महंगा होगा एक्सप्रेस-वे से दिल्ली जाना

टोल लगने के बाद अब लखनऊ से दिल्ली एक्सप्रेस-वे से यात्रा पर एक तरफ से 3700 रुपए खर्च करने होंगे।  

2 min read
Google source verification
Lucknow - Delhi Express way

Lucknow - Delhi Express way

लखनऊ. अगर आप एक्सप्रेस-वे से लखनऊ से दिल्ली या दिल्ली से लखनऊ की यात्रा करते हैं तो यह आपके लिए हवाई जहाज से भी महंगा सफर होगा। उत्तर प्रदेश सरकार के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर टोल की दर तय करने के बाद अब लखनऊ से दिल्ली का सफर आपके लिए काफी महंगा पडऩे वाला है। टोल लगने के बाद अब लखनऊ से दिल्ली एक्सप्रेस-वे से यात्रा पर एक तरफ से 3700 रुपए खर्च करने होंगे। अगर देखा जाए तो यदि आप अकेले अपने वाहन से यात्रा कर रहे हैं तो आपके लिए फ्लाइट का टिकट एक्सप्रेस-वे की यात्रा से सस्ता पड़ेगा।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर यूपी सरकार ने टोल की दय तय कर दी है। टोल के बाद अगर आपको अकेले नोएडा या दिल्ली तक कार से सफर करना है तो हवाई जहाज से भी अधिक खर्चा करना पड़ेगा। मतलब आपको दिल्ली तक की एक तरफ से यात्रा करने पर ३७०० रुपए से अधिक खर्च करना होगा। जो हवाई यात्रा से भी काफी अधिका है। अभी हवाई जहाज का लखनऊ से दिल्ली तक का सामान्य किराया करीब २५०० रुपए है। बतादें कि लखनऊ से दिल्ल? आगरा ?? व यमुना एक्सप्रेस-वे से जाने के लिए उसका टोल और तेल का खर्च मिला दिया जाए तो ३७०० रुपए से अधिक का खर्च आएगा।

यहां एक कार पर लगेगा 570 रुपए का टोल
आगरा एक्सप्रेस-वे के 303 किलोमीटर लंबे सफर में एक कार पर लगने वाला टोल 570 रुपए होगा। इसमें यमुना एक्सप्रेस-वे का 415 रुपए और यमुना एक्सप्रेस-वे के बीच के लिंक रोड के लिए आगरा विकास प्राधिकरण के ३५ रुपए के शुल्क को मिला लें तो एक तरफ से 1020 रुपए का तो टोल ही का किराया हो जाएगा।
करीब 2700 रुपए का खर्चा आएगा
अगर यहां पर डीजल कार का सामन्य एवरेज 12 किलोमीटर प्रति लीटर के हिसाब से निकाला जाए तो 60.83 रुपए प्रति लीटर (लखनऊ में 5 जनवरी का रेट) दर से लखनऊ से दिल्ली की करीब 530 किलोमीटर दूरी तक के सफर पर करीब 2700 रुपए का खर्चा आएगा। इसमें टोल मिला लिया जाए तो यह खर्च 3700 रुपए से अधिक होगा। अगर अकेले कार से सफर करते हैं तो आगरा-एक्सप्रेस-वे का सफर हवाई जहाज से करीब एक हजार रुपए महंगा पड़ेगा।

यह है एक तरफ की यात्रा का खर्च
-आगरा-एक्सप्रेस-वे टोल-570 रुपए
-एडीए टोल टैक्स- 35 रुपए
-यमुना एक्सप्रेस-वे-415 रुपए

लखनऊ से दिल्ली की दूरी- करीब 530 किलोमीटर
-डीजल पर खर्च- करीब 3700 रुपए (12 किमी. प्रति ली. एवरेज पर)।

दिल्ली से विमानों का किराया

-जेट एयरवेज- 2324
-एयर इंडिया - 2423
-गो एयर - 2427
-एयर विस्तारा - 2608
-गो एयर - एयर- 2866