
कल यानी रविवार को ज्येष्ठ दशहरा त्यौहार मनाया जाएगा। इसके चलते ब्रजघाट व तिगरी गंगा धाम में श्रद्धालु बड़ी संख्या में गंगा स्नान करने के लिए पहुंचेंगे। हाईवे पर जाम न लगे इसके लिए भारी वाहनों का रूट हापुड़ व मुरादाबाद जिले से डायवर्ट किया जाएगा।
श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशान न हो इसके लिए नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन प्लान भी जारी कर दिया गया है। शनिवार देर रात 12 बजे से इसे प्रभावी कर दिया जाएगा। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि रूट डायवर्जन प्लान को सख्ती से लागू कराया जाएगा।
-शाहजहांपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन शाहजहांपुर के कटरा, जलालपुर, बदायूं, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजे जाएंगे।
-बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन आंवला से शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला से डिबाई/नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजे जाएंगे।
-रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन रामपुर के शाहबाद से डायवर्ट कर बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरौरा होते हुए दिल्ली की ओर भेजे जाएंगे।
-मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी व हल्के वाहन मुरादाबाद से वाया संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर, सिकंदराबाद होते हुए गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाएंगे।
-मुरादाबाद से मेरठ की ओर जाने वाले भारी वाहन टीएमयू के पास से अगवानपुर बाईपास, छजलैट, नूरपुर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना होते हुए मेरठ भेजे जाएंगे।
-चांदपुर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाले भारी व हल्के वाहन बिजनौर के जलीलपुर से डायवर्ट कर गंगा पुल से होते हुए हस्तिनापुर, मवाना, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजे जाएंगे।
-संभल से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजे जाएंगे, कोई भी मालवाहक वाहन गवां की तरफ से हसनपुर नहीं आने दिया जाएगा।
-अमरोहा से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी व हल्के वाहन शिवाला कलां, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, मवाना, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजे जाएंगे।
-गजरौला चौपला से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गजरौला, हसनपुर, रहरा, गवां, अनूपशहर से बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
-मंडी धनौरा से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन चांदपुर, बिजनौर, मवाना, मेरठ होकर दिल्ली भेजे जाएंगे।
-हसनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन संभल, बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजे जाएंगे।
-दिल्ली-गाजियाबाद से बरेली/लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन लालकुआं की ओर मोड़कर दादरी, बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसवान, बदायूं होते हुए बरेली/लखनऊ की ओर भेजे जाएंगे।
-मेरठ से बरेली की ओर जाने वाले भारी व हल्के वाहन बिजनौर, धामपुर, स्योहारा, कांठ, मुरादाबाद होते हुए बरेली की ओर भेजे जाएंगे।
Updated on:
15 Jun 2024 10:04 pm
Published on:
15 Jun 2024 06:42 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
