4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खाद्य तेल और दाल के दाम में तेजी सीएम योगी सख्त कहा, जमाखोरों को छोड़े न अफसर

- सीएम योगी ने कहाकि, खाद्य तेलों और दाल के मूल्य में अचानक तेजी देखी जा रही है। भारत सरकार ने इस संबंध में स्टॉक लिमिट भी तय की है। जमाखोरों के खिलाफ छापेमारी कर सख्त कार्रवाई की जाए।

less than 1 minute read
Google source verification
cm yogi

cm yogi

लखनऊ. यूपी में त्योहार शुरू हो गए हैं। पर महंगाई अपने चरम पर बढ़ती जा रही है। जनता परेशान है। पेट्रोल—डीजल हो या फिर सब्जियों हो। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस पर संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश में दाल व खाद्य तेलों की बढ़ी हुई कीमतों को देखते हुए जमाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

स्टॉक लिमिट भी तय : सीएम

सीएम योगी ने कहाकि, खाद्य तेलों और दाल के मूल्य में अचानक तेजी देखी जा रही है। भारत सरकार ने इस संबंध में स्टॉक लिमिट भी तय की है। जमाखोरों के खिलाफ छापेमारी कर सख्त कार्रवाई की जाए। मूल्य नियंत्रित रहे, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं।

त्योहारों का समय शुरू : सीएम योगी

सीएम योगी ने कहाकि, त्योहारों का समय शुरू हो चुका है। प्रदेश में शांतिपूर्ण वातावरण के लिए जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान से लेकर प्रशासन के सभी अंग सतर्क और सावधान रहें। दुर्गा पूजा कमेटियों, धर्माचार्यों, किसान संगठनों, सिविल सोसाइटी के साथ संपर्क-संवाद बनाया जाए। सभी का सहयोग लेकर पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपादित कराया जाए। अराजक व उपद्रवी तत्वों पर सतत नजर रखी जाए। उनके साथ पूरी कठोरता की जानी चाहिए।

डीएपी के कृत्रिम अभाव पर कार्रवाई :- सीएम योगी ने निर्देश दिया कि किसानों को सुगमतापूर्वक डीएपी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। प्रत्येक जिले में मांग-आपूर्ति के बीच संतुलन बनाए रखें। डीएपी के कृत्रिम अभाव की स्थिति बनाने वालों के साथ कठोरता से निपटा जाए।

मैं भाजपा में ही ठीक, मेनका गांधी के बयान से चौंके कार्यकर्ता-नेता