6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2023: फ्री टिकट का जुगाड़ छोड़िए, इकाना स्टेडियम में मैच देखना हुआ बहुत ही सस्ता, जानें कीमत

IPL 2023 Lucknow stadium Tickets updated Price: 7 अप्रैल को राजधानी के अटल बिहारी वाजपेई इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपरजाइंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शाम 7:30 बजे से मैच खेला जाएगा।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Krishna Pandey

Apr 06, 2023

ekana.jpg

7 अप्रैल को राजधानी के अटल बिहारी वाजपेई इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपरजाइंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शाम 7:30 बजे से मैच खेला जाएगा। जिसके टिकट्स 30 से 50 प्रतिशत तक सस्ते हो गए हैं। इसकी वजह स्टेडियम की खाली सीटे हैं।

दरअसल 1 अप्रैल को लखनऊ और दिल्ली के बीच इकाना स्टेडियम में पहली बार आईपीएल मैच खेला गया लेकिन स्टेडियम की 30% सीटें खाली रहीं। जिसने आयोजकों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ा दी, नतीजतन टिकटों को सस्ता किया गया।

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आईपीएल मैच देखने वालों को अब 349 रुपये में टिकट मिल जाएगा। आईपीएल के टिकटों में 10 से करीब 30 फीसदी तक की कमी की गई है। पहले जो न्यूनतम टिकट 499 रुपये में मिलता था अब उसकी कीमत घटाकर 349 रुपये कर दी गई है।

इकाना में लखनऊ की टीम को 7 मैच खेलने हैं। इसमें से पहला मैच टीम दिल्ली के खिलाफ खेल चुकी है। टीम को जीत मिली थी लेकिन उसके बावजूद भी यहां पर दर्शक काफी कम थे। बताया जा रहा है कि इसके लिए लखनऊ सुपरजाइंट्स टीम के जो प्रबंधक एवं उनकी प्रचार-प्रसार की नीति जिम्मेदार है।

इकाना में 7 मैच खेलेगी LSG
लखनऊ सुपरजाइंट्स आईपीएल की पहली ऐसी टीम है, जो पहली बार अपने होम ग्राउंड में खेल रही है। लखनऊ को यहां कुल 7 मैच खेलने हैं। जब यूपी वालों को यह खबर मिली कि आईपीएल में उनकी भी अपनी टीम होगी। तब उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उससे भी ज्यादा खुशी तब हुई जब यह पता चला कि लखनऊ में आईपीएल के 7 मैच होंगे लेकिन यह खुशी स्टेडियम के अंदर ज्यादा छाप नहीं छोड़ पाई। वजह महंगे टिकट, लोगों की अपनी सोच या फिर पास के जुगाड़ में चिंतन मंथन अंततः पहले मैच में स्टेडियम कुछ खाली सा नजर आया, जबकि अन्य स्थान जैसे बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई समेत दूसरे स्टेडियम खचाखच भरे नजर आते हैं।