
इलाज के अभाव में लखनऊ के मशहूर कवि वाहिद अली वाहिद ने इस दुनिया को अलविदा कहा
लखनऊ. Famous poet Wahid Ali Wahid death : कोरोनावायरस का कहर न जाने कितने नामचीन सितारों को अपने आगोश में समा लेगा। शहर लखनऊ के विकिपीडिया योगेश प्रवीन के बाद लखनऊ के एक और मशहूर कवि वाहिद अली वाहिद (59 वर्ष) का मंगलवार को निधन हो गया। तीन दिन से उन्हें बुखार था। इलाज के लिए उन्हें लोहिया अस्पताल ले जाया गया लेकिन न तो उन्हें स्ट्रेचर मिला न ही भर्ती किया गया। आखिरकार इलाज के अभाव में वाहिद ने इस रहती दुनिया को अलविदा कह दिया।
मशहूर और हर दिलअजीज कवि वाहिद अली वाहिद की बेटी शामिया ने बताया कि, पिता को तीन दिन से बुखार था। हार्ट में दिक्कत थी। मंगलवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद इलाज के लिए लोहिया अस्पताल ले जाया गया पर अस्पताल में उन्हें भर्ती ही नहीं किया गया और घर लौटा दिया। और उसके बाद उनकी कहानी खत्म हो गई।
शामिया ने बताया कि, परिवार में छोटी बहन अंजुम, मां नजमुन्निशा और भाई राशिद हैं। भाई कतर में है। पिता खुर्रमनगर कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किये जाएंगे। वह आवास एवं विकास परिषद में कार्यरत थे। उनकी दर्जनभर से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और उन्हें कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया था।
Published on:
20 Apr 2021 05:38 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
