4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवाबों की नगरी में होगा सबसे बड़ा फैशन शो, लिम्का बुक में दर्ज होगा नाम

नवाबों के शहर लखनऊ में शुक्रवार 22 दिसम्बर को फैशन शो आयोजित किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 23 Dec 2017, 12:15 PM IST

fashion show

करिश्मा लालवानी

लखनऊ. पैशन 360 की ओर से आयोजित होने वाले लखनऊ समर फेस्टिव के फैशन वीक में कई मॉडल्स औऱ डिजाइनर्स शिरकत करेंगे। फैशन शो में परिधानों का प्रदर्शन मॉडल्स द्वारा किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न प्रकार के परिधानों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें इंडियन और वेस्टर्न कॉस्ट्यूम्स भी शामिल होंगे। ये फैशन शो 21, 22 और 23 मार्च को वृंदावन योजना सेक्टर6 स्थित ओरनेट होटल में किया जाएगा। खास बात ये है कि ये अभी तक का सबसे बड़ा फैशन शो होगा, जिसे लिम्का बुक में दर्ज कराया जाएगा। इस संबंध में शहर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

ये अभिनेत्रियां थीं मौजूद

फैशन शो के कार्यक्रम में चार चांद लगाने पहुंचेंगी एक्ट्रेस महिमा चौधरी, सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीड रोल प्ले करने वाली शिवांगी जोशी, फिल्म भूमि में नजर आने वालीं मॉडल व अभिनेत्री पायल वाधवा और अन्य सितारे।

मॉडल्स और डिजाइनर्स को देना है बड़ा मौका

दरअसल इवेंट के कॉर्डिनेटर सुमित श्रीवास्तव औऱ रौनक श्रीवास्तव ने बताया कि इस शो के जरिये वे फ्रेश मॉडल्स और डिजाइनर्स को एक प्लैटफॉर्म देना चाहते हैं। ऐसे यंग टैलेंट्स को बड़ा मौका देने के लिए ये कार्यक्रम रखा गया। शो में क्रिएटिविटी का स्तर बढ़ाने के लिए बच्चों के लिए रोज एक कार्यक्रम रखा जाएगा और उन्हें प्रोतसाहित करने के लिए प्राइज दिया जाएगा।

पूरे देश की मॉडल्स को मौका दिया जाएगा

पैशन 360 के डायरेक्टर्स संदीप श्रीवास्तव औऱ अक्षय पाण्डेय ने बताया कि वे जनवरी में एक फोटो कैलेण्डर लांच करेंगे। इसमें पूरे देश की मॉडल्स को मौका दिया जाएगा। साथ ही एक ऑडिशन का भी आयोजन होगा, जिसमें सिटी के लोग पार्ट लेकर एक बड़ा मंच हासिल कर सकते हैं। कार्यक्रम में संदीप श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव, रौनक श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, हीरेन्द्र सिंह, अक्षय पाण्डेय, सफीना खान, सुंदेस मारिया आदि भी मौजूद थीं।

पैशन 360 की ओर से आयोजित होने वाले फैशन वीक में डिजाइनर्स और मॉडल्स को अपना टैलेंट दिखाने का सुनहरा मौका मिलेगा।