1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व सीएम कल्याण सिंह की तबीयत फिर बिगड़ी, भाजपाई चिंतित

Former CM Kalyan Singh - विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी स्थिति पर करीब से रख रहे हैं नजर

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत एक बार फिर बिगड़ गई है। लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती कल्याण सिंह का ब्लड प्रेशर लो है और उन्हें पेशाब संबंधित समस्या बनी हुई है। एसजीपीजीआई के डायरेक्टर प्रोफेसर आरके धीमान ने बताया कि कल्याण सिंह को डायलिसिस पर रखा गया है। अभी वे वेंटिलेटर पर हैं। विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं।

कल तक कितना सुधार होता है देखते हैं :- प्रो. धीमान

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुबह दौरा किया और कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली। चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना साथ थे। लखनऊ में संजय गांधी पीजीआइ के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमान ने बताया कि कल्याण सिंह की हालत अब बिगड़ गई है। उसका रक्तचाप कम है और वह सामान्य रूप से पेशाब नहीं कर पा रहे हैं। उनका कई दिन से डायलिसिस हो रहा है। प्रो. धीमान ने कहा कि देखते हैं आज शाम या कल तक उनकी हालत में कितना सुधार होता है। वह यहां वेंटिलेटर पर हैं।

चार जुलाई से पीजीआई में :- लखनऊ के लोहिया संस्थान में भर्ती कल्याण सिंह की हालत बिगडऩे पर उन्हेंं चार जुलाई को पीजीआई में शिफ्ट किया गया था।

UP Unlock : उत्तर प्रदेश पूरी तरह से अनलॉक, सीएम योगी ने हटाई पाबंदियां, रक्षाबंधन पर खुलेंगे बाजार

Story Loader