12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा के तीन जिलाध्यक्ष पर सख्त कार्रवाई, हटाए गए

- पंचायत चुनाव में गड़बड़ी करने का था आरोप- गोंडा में निवर्तमान जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, मेरठ में अनुज राठी, इटावा में अजय धाकरे को हटाया गया

less than 1 minute read
Google source verification
BJP

भाजपा

लखनऊ. विधानसभा चुनाव को करीब देख भारतीय जनता पार्टी अपने सभी कील कांटे दुरूस्त कर रही है। कार्यकर्ताओं में जहां जोश भर रही है वहीं किसी भी प्रकार की पार्टी विरोधी गतिविधियों पर ऐक्शन ले रही है। पंचायत चुनाव में गड़बड़ी, संगठन के कार्यक्रम व गतिविधियों में निष्क्रियता के चलते तीनों जिलों के जिलाध्यक्ष तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। और उनकी जगह भारतीय जनता पार्टी ने तीन नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं।

तीन नए जिलाध्यक्ष नियुक्त :- पंचायत चुनाव में गड़बड़ी और निष्क्रियता के चलते कुछ अन्य जिलों में भी जिलाध्यक्षों को हटाकर वहां नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर विचार चल रहा है। गोंडा में निवर्तमान जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी को हटाया गया है। मेरठ में अनुज राठी को हटाया गया है। इटावा में अजय धाकरे को हटाया गया है। अब गोंडा में अमर किशोर कश्यप, मेरठ में विमल शर्मा और इटावा में संजीव राजपूत को भाजपा ने जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

यूपी में श्रावस्ती जिले के भिनगा में सबसे अधिक 20 सेंटीमीटर बारिश

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नियुक्त

भाजपा ने महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। अवध क्षेत्र की टीम भी बदलाव किए गए हैं। दो नए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व एक मंत्री सहित अन्य पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।