
एक खुशखबर, जीवनभर देगी कोरोना वायरस से सुरक्षा
लखनऊ. Good news Lifelong Corona virus Security नेचर पत्रिका में प्रकाशित अमरीका के सेंट लुइस स्थित वाशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसन के शोधकर्ताओं की एक रिपोर्ट कोरोना वायरस से हो रही जंग में सुकून पहुंचाने वाली है। कोरोनावायरस पर हुए इस ताजे अध्ययन में बताया गया है कि जिन लोगों को कोविड-19 के हल्के लक्षण होते हैं, उनका इम्यून सिस्टम इस बीमारी के खिलाफ प्रतिरक्षा तैयार कर लेता है। और जीवनभर कोरोना वायरस से सुरक्षा प्रदान करता है। कोरोना वायरस से उबरने के महीनों बाद, जब रक्त में एंटीबॉडी का स्तर कम हो जाता है, तब भी बोन मैरो में इम्यून सेल यानी कोरोनावायरस से लड़ने वाली कोशिकाएं चौकस रहती हैं ताकि हमला होने पर जवाब दे सकें।
लखनऊ के केजीएमयू के हीमैटोलॉजी विभाग के प्रमुख एके त्रिपाठी बताते हैं कि, एक बार संक्रमण होने के बाद शरीर में एंटीबॉडी बनाती है। यह एंटीबॉडी ब्लड में कुछ समय पश्चात कम अथवा समाप्त हो सकती है। लेकिन इनमें से कुछ एंटीबॉडी बोन मैरो या लिम्फनोड में मैमोरी सेल के रूप में शांत पड़ी रहती हैं। जब कभी दोबारा संक्रमण होता है तो यह एंटीबॉडी सक्रिय होकर संक्रमण के विरुद्ध शरीर को इम्युनिटी देती हैं। जिसमें शरीर बाहरी इंफेक्शन के विरुद्ध काम करता है और सुरक्षा प्रदान करता है। एक बार कोरोना वायरस होने के बाद यह सिस्टम हमें जिंदगी भर सुरक्षा देता है।
Published on:
30 May 2021 04:29 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
