
यूपी सरकार आठ प्रमुख तीर्थों और 11 क्रांतिकारियों के नाम पर चलाएगी बसें
लखनऊ. अब रोडवेज बस यात्री ऑनलाइन नाश्ता-खाना बुक कर सकेंगे। यूपी रोडवेज ने बस यात्रियों की सुविधा के लिए यात्री प्लाजा खोलने के लिए टेंडर निकाला है। लखनऊ से प्रयागराज, अयोध्या, रायबरेली, बहराइच रूट पर यात्री प्लाजा खोले जाएंगे। जहां पर बस यात्री एप के जरिए नाश्ता, भोजन बुक कर सकेंगे। और जैसे ही बस यात्री प्लाजा पर पहुंचेगी उन्हें अच्छी क्वालिटी का नाश्ता, भोजन मिल जाएगा।
बुकिंग एडवांस :- परिवहन निगम के लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस ने बताया कि, यात्री प्लाजा खोलने के लिए टेंडर निकाला गया है। यात्री प्लाजा पर भोजन में दाल, चावल, चार रोटी, सब्जी, सलाद और आचार शामिल होगा। और इसकी कीमत 50 रुपए देनी होगी। नाश्ते में जो बुक किया जाएगा उसके उसके हिसाब से कीमत होगी। बुकिंग एडवांस करनी होगी।
खानपान की रेंडम जांच :- क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि, क्वालिटी कंट्रोल करने के लिए खानपान की रेंडम जांच होगी। अगर यात्रियों से कोई शिकायत मिलती है तो यात्री प्लाजा का अनुबंध निरस्त कर दिया जाएगा। यहां 24 घंटे भोजन, नाश्ता मिलेगा।
इस रुट पर खुलेगा यात्री प्लाजा :- प्रयागराज रूट पर कुचरिया से ऊंचाहार के बीच में, अयोध्या रूट पर भिटरिया व कोटवा सड़क के पास, बहराइच रूट पर रामनगर क्षेत्र में बाईं ओर व रायबरेली-कानपुर रूट पर कैंची मोड़ के पास बाईं ओर।
Published on:
17 Aug 2021 11:29 am

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
