
Communist Party State Secretary Mandal Hiralal Yadav
लखनऊ. भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी उत्तर प्रदेश राज्य सचिव हीरालाल यादव ने कहाकि, कोविड-19 के साथ ही महंगाई की दोहरी मार आम जनता के लिए असहनीय हो रही है। साधारण लोगों का जिंदा रहना मुश्किल हो रहा है और सरकार बेफिक्र है। उसकी थोड़ी बहुत राहत देने वाली घोषणाएं कागज में ही रह गई है। खाद्य सामग्री खास तौर से खाद्य तेलों और दालों का दाम आसमान छू रहा है।
₹7500 नगद दे सरकार :- हीरालाल यादव ने कहाकि, कोविड-19 के समय में जमाखोर मुनाफा कमा रहे हैं। सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। दूसरी तरफ कोरोना के प्रभाव और बेरोजगारी से आम आदमी कंगाल और बेहाल है। रोज कमाने खाने वाले भूखे पेट जीवन गुजार रहे हैं। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी और तमाम दूसरे राजनीतिक दल हर जरूरतमंद को 10 किलो राशन निशुल्क और कम से कम ₹7500 नगद देने की मांग कर रहे हैं किंतु भाजपा सरकार अनसुनी कर रही है।
जनता से अधिक विधानसभा चुनाव 2022 की चिंता :- माकपा प्रदेश सचिव हीरालाल यादव ने कहाकि, भाजपा , मोदी एवं योगी सरकारों को प्रदेश की जनता से ज्यादा चिंता उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की है। हीरालाल यादव ने उपरोक्त मांगों को दोहराते हुए कहाकि, जन जीवन को बचाने के लिए इन मांगों को तत्काल पूरा किया जाना चाहिए।
Published on:
05 Jun 2021 09:12 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
