24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NTPC रायबरेली में बायलर फटने के बाद झुलसे लोगों के इलाज के लिए लखनऊ के अस्पताल अलर्ट

NTPC Hadsha : यूपी सरकार ने घटना में झुलसे सभी मरीजों का निशुल्क इलाज कराने के आदेश दिए हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Laxmi Narayan

Nov 01, 2017

Unchahar Boiler Blast

लखनऊ. रायबरेली के ऊंचाहार में NTPC में Boiler Pipeline फटने से हुई 15 लोगों की मौत और 100 से अधिक लोगों के झुलसने के बाद हड़कंप मच गया है। झुलसे मजदूरों की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है। बुरी तरह से झुलसे मरीजों को इलाज के लिए लखनऊ के एसजीपीजीआई (SGPGI) में भर्ती करवाया जा रहा है। यूपी सरकार ने घटना में झुलसे सभी मरीजों का निशुल्क इलाज कराने के आदेश दिए हैं। घटना के बाद आसपास के जिलों से 50 एम्बुलेंस रायबरेली भेजे गए हैं। इसके साथ ही पीजीआई, केजीएमयू सहित लखनऊ के अन्य अस्पतालों को अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रूपये के मुआवजे का ऐलान किया है। गंभीर घायलों को 50-50 हज़ार रूपये और मामूली रूप से घायलों को 25-25 हज़ार रूपये आर्थिक मदद का ऐलान किया है। साथ ही यह भी आदेश दिए गए हैं कि सभी झुलसे लोगों को लखनऊ के पीजीआई और केजीएमयू में इलाज के लिए भर्ती कराया जाये। घटना के बाद लखनऊ के पीजीआई, केजीएमयू, लोहिया संस्थान सहित सभी प्रमुख अस्पतालों में बेड रिजर्व कर दिए गए हैं। घटना के बाद उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य महकमे के अफसरों को भी अलर्ट कर कर दिया गया है और वे राहत बचाव कार्यों की जानकारी ले रहे हैं।

NTPC Boiler Pipe line Explosion घटना के बाद हड़कंप का माहौल है। राजधानी लखनऊ के अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है। मरीजों को एम्बुलेंस से लखनऊ लाया जा रहा है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अफसरों से बात की है और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। घटना के बाद यूपी सरकार के कई मंत्री भी नजर बनाये हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मॉरीशस से फोन पर प्रदेश के वरिष्ठ अफसरों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के साथ ही झुलसे लोगों के इलाज के लिए बेहतर प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।