
लखनऊ के इम्प्रियो ग्रैंड होटल में गैप पाइपलाइन में ब्लास्ट होने के बाद आग लग गई। होटल के किचन में गैस पाइपलाइन ठीक की जा रही थी। उसी वक्त अचानक से ब्लास्ट हो गया। इससे सिलेंडर भी फट गया। जिसमें यहां काम कर रहे 3 कर्मचारी आग झुलस गए। सिलेंडर फटने से होटल में अफरा-तफरी मच गई। 7 लोग बचने के लिए में छत से कूद गए।
घायलों की हालत खतरे से है बाहर
आग की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। किचन में झुलसे 3 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। सभी घायलों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
कृष्णानगर एसीपी विनय कुमार द्विवेदी ने बताया, “इम्प्रियो ग्रैंड होटल शुक्रवार को किचन में बिछी पीएनजी लाइन ठीक की जा रही थी। अचानक पाइप लाइन ठीक करते वक्त उसके रेगुलेटर में धमाका हो गया। इसी के साथ वहां रखे सामान में आग लग गई।”
घटना में 2 महिलाओं समेत 10 लोग घायल हो गए हैं। इसमें नीतू, पवन, हिमांशु, ओम प्रकाश, राज कमल, शिवांगी, शुभम, राहुल, रोहन और इस्लामुद्दीन है। सभी का उम्र 22 साल से 35 साल के बीच में है। सभी को इलाज के लिए लोक बंधु हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
Published on:
06 Jan 2023 08:20 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
