
सीएम आवास पर जनता दर्शन शुरू, सीएम योगी से जनता मिली, परेशानी कही और खिलखिलाते हुए घर लौटे
लखनऊ. Janta Darshan start जनता की समस्याओं के निदान के लिए की गई जनता दर्शन की व्यवस्था एक बार फिर करीब 16 महीने बाद से शुरू हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार सुबह नौ बजे जनता दर्शन कार्यक्रम में जनता मिले। सीएम योगी ने उनकी शिकायतें सुनीं, समस्याओं का निस्तारण किया और कुछ बेहद जरूरी दरख्वास्त को लेकर उसके शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया। परेशान हाल आए तमाम लोग जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ से अपनी परेशानियों के कहने और उसके समाधान के आश्वासन के बाद उम्मीदों के संग खिलखिलाते चेहरे के साथ घर लौट गए।
जनता-दर्शन में भारी भीड़ :- यूपी में कोरोनावायरस की वजह से जनता दर्शन कार्यक्रम बंद कर दिया गया था। पर 12 जुलाई से यह जनता दर्शन कार्यक्रम फिर से शुरू हुआ। अब सीएम योगी आदित्यनाथ रोजाना 9 बजे से राजधानी स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर जनता से मिलेंगे, समस्याएं सुनेंगे और साथ ही समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे। मुख्यमंत्री योगी के जनता-दर्शन में दिए गए निर्देशों पर अमल की निगरानी मुख्यमंत्री कार्यालय के स्तर से होती है। बड़ी संख्या में लोगों को जनता-दर्शन से राहत मिलती रही है।
मुख्यमंत्री योगी ने सुनी समस्याएं :- जनता दर्शन के लिए सुबह से ही भीड़ लग गई थी। व्यवस्था देखने के लिए तैनात अधिकारियों ने एक बार में पांच लोगों को अंदर भेजना शुरू किया। मुख्यमंत्री योगी ने लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान के लिए अफसरों को निर्देश दिए।
Published on:
12 Jul 2021 01:56 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
