30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी का सख्त आदेश, रात में बिजली कटी तो भुगतेंगे अफसर

- यूपी के सभी जिलों में बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के निर्देश - तय रोस्टर के अनुरूप सभी जगहों पर हो बिजली की आपूर्ति - बिजली चोरी की घटनाओं में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई - खराब, जर्जर बिजली तारों-पोल के सुदृढ़ीकरण की कार्यवाही तेज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 12 Jul 2021, 12:21 PM IST

सीएम योगी का सख्त आदेश, रात में बिजली कटी तो भुगतेंगे अफसर

सीएम योगी का सख्त आदेश, रात में बिजली कटी तो भुगतेंगे अफसर

लखनऊ. यूपी में कहीं छिटपुट बारिश तो कहीं बारिश का नामोनिशान नहीं। पूरा सूबा भीषण गर्मी और उमस से तड़प रहा है। इस भीषण गर्मी में बिजली की आंख मिचौली ने हद कर रखी है। बिजली कटौती से यूपी की जनता परेशान है। बिजली समस्या के संज्ञान में आने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को सख्त आदेश दिया है कि, यूपी के सभी जिलों में बिजली आपूर्ति सुचारु रखी जाए। किसी भी दशा में रात्रि में कटौती न हो। तय रोस्टर के अनुरूप सभी जगहों पर बिजली की आपूर्ति की जाए। बिजली चोरी की घटनाओं में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। खराब, जर्जर बिजली तारों-पोल के सुदृढ़ीकरण की कार्यवाही तेजी से की जाए।

बिजली बिल की टेंशन भूल जाइए, इन उपाए से बिजली बिल हो जाएगा आधा

यूपी चुनाव आयोग को धन्यवाद :- सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहाकि, कोविड की विभीषिका के बीच यूपी में ग्राम पंचायत, जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत चुनाव की प्रक्रिया सकुशल सम्पन्न हो गई है। इस वर्ष की निर्वाचन प्रक्रिया कहीं अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित हुई। निर्वाचन प्रक्रिया में सेवाएं देने वाले सभी अधिकारी, कर्मचारी बधाई और धन्यवाद के पात्र हैं।

अब बाजार रात दस बजे तक खुल सकेंगे :- यूपी में कोरोनावायरस संक्रमण स्थिति को देखते हुए योगी सरकार ने रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू में दो घंटे की और ढील देने का फैसला किया है। रात्रिकालीन कर्फ्यू अब रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को टीम-9 के साथ बैठक में अधिकारियों को इस बारे में निर्देश दिए। अब बाजार रात दस बजे तक खुल सकेंगे। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने आदेश जारी कर दिया है।