
लॉकडाउन में मिला किसानों को यूपी सरकार से तोहफा, कृषि यंत्रों की मरम्मत के लिए खुलेंगी दुकानें
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन में अपनी फसलें कटाने के लिए सरकार ने किसानों और मजदूरों को अनुमति दे दी है। कुछ कम्पनियां किसानों की मदद के लिए हार्वेस्टर उपलब्ध भी करा रही हैं। पर फसलों की हार्वेस्टिंग में कंबाइन हार्वेस्टर रीपर या अन्य कृषि यंत्रों में टूट-फूट या खराबी आने पर उसकी मरम्मत लॉक डाउन में संभव नहीं हो पा रही है। किसानों की इस समस्या को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दूर कर दिया है। कृषि यंत्रों की मरम्मत के लिए लॉक डाउन दुकान खोलने की सरकार ने अनुमति दे दी है।
फसलों की हार्वेस्टिंग के दौरान कंबाइन हार्वेस्टर रीपर या अन्य कृषि यंत्रों में टूट-फूट या खराबी आने पर उसकी मरम्मत लॉक डाउन के कारण संभव नहीं हो पा रहा था। किसानों की समस्या की लगातार आ रही शिकायतों को सरकार ने दूर कर दिया है। शनिवार को केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने तेजी दिखाते हुए प्रदेश में कृषि एवं समवर्ती उपकरणों की दुकान सर्विस सेंटर, स्पेयर पार्ट्स की दुकानों को कस्बों में खोलने की अनुमति प्रदान की है। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस संबंध में प्रदेशभर के सभी जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर व अन्य पुलिस अधिकारियों को शनिवार देर रात आदेश जारी कर दिए है।
किसानों की मददगार बनी यूपी सरकार :- इसके तहत आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में प्रयुक्त होने वाले भारी वाहन ट्रक, ढुलाई में इस्तेमाल किए जाने वाले छोटे वाहनों के मरम्मत की दुकानों को हाईवे एवं पेट्रोल पंप के आसपास खोले रखने की छूट प्रदान कर दी गई है। कृषि कार्य में विशेषकर फसलों की कटाई, मड़ाई व ओसाई में कोई बाधा न हो इसके लिए सरकार की ओर से पहले ही जिलों के भीतर उपलब्ध कंबाइन हार्वेस्टर व अन्य यंत्रों के आवागमन को छूट दे दी थी।
बाद में जिलाधिकारी की अनुमति पास लेकर एक जिले से दूसरे जिले में कंबाइन हार्वेस्टर एवं अन्य कृषि यंत्रों के साथ साथ श्रमिकों के आने जाने के लिए भी छूट प्रदान कर दी गई। एक अन्य आदेश में कंबाइन की कमी को दूर करने एवं हार्वेस्टिंग के कार्य में तेजी लाने के लिए सरकार ने पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश से यूपी में आने के लिए कंबाइन हार्वेस्टर एवं अन्य कृषि यंत्रों को भी छूट प्रदान कर दी।
कुछ शर्तों पर मिलीं सहूलियतें :- पर उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को यह सारी सहूलियतें कुछ शर्तों पर दी है। जिनमें सोशल डिस्टेंसिंग, साफ सफाई के निर्देशों का पालन जरूर है। खराब कृषि यंत्रों के मरम्मत में अगर इलाके में कोई मददगार नहीं है तो योगी सरकार ने यह भी व्यवस्था की है। इस कार्य में मददगार बनने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। जिस जिले के किसानों की कृषि यंत्रों के बिगड़ने संबंधी कोई समस्या होगी तो यह नोडल अधिकारी आगे आएंगे और उस जिले के डीएम से संपर्क कर समस्याएं दूर कराएंगे।
नोडल अधिकारी का नम्बर :- लखनऊ स्थित कृषि भवन में तैनात ये नोडल अधिकारी हैं संयुक्त कृषि निदेशक अभियंत्रण। इनका मोबाइल नंबर-94154 35 220 जबकि दूसरे नोडल अधिकारी सहायक अभियंता मनोज का मोबाइल नंबर--9670439947 है।
Published on:
06 Apr 2020 12:58 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
