
उत्तर प्रदेश के छात्रों को मुख्यमंत्री योगी का तोहफा, लॉकडाउन में अब घर में करें पढ़ाई ऐसी की व्यवस्था
लखनऊ. कोरोना वायरस अपना विकराल रुप दिखाने को बैचैन है। पर उत्तर प्रदेश सरकार की कोशिशों की वजह से वह पिछड़ा रहा है। कोरोना वायरस की वजह से उत्तर प्रदेश 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लगा दिया है। आज उसका 18वां दिन है। इस लॉकडाउन की वजह से यूपी स्कूली या विश्वविद्यालय के छात्र हो सभी अभी पढ़ाई को लेकर बेहद चिंतित हैं। पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों की परेशानी और वक्त की नजाकत को देखते हुए लॉकडाउन की इस अवधि में सभी छात्रों को घर में ही शिक्षा प्रदान करने का मुकम्मल इंतजाम किया गया है। ई-लर्निंग के लिए टाइमटेबल की व्यवस्था की गई है। जिससे छात्र अपने घर पर ही पढ़ाई करें।
अपर मुख्य सचिव सूचना तथा गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने रविवार को प्रेस वार्ता में बताया कि लॉकडाउन की इस अवधि में सभी छात्रों को घर में ही शिक्षा प्रदान करने का इंतजाम किया गया है। ई-लर्निंग के लिए टाइमटेबल की व्यवस्था की गई है। जिससे छात्र अपने घर पर ही पढ़ाई करें। इसके साथ ही विश्वविद्यालयों में भी ऑनलाइन पढ़ाई का काम शुरू कर दिया गया है। अब लॉकडाउन तक छात्र अपने घर पर ही पढ़ाई करें।
अपर मुख्य सचिव सूचना तथा गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने आगे बताया कि इसके साथ ही छात्रों की आनलाइन काउंसिलिंग की जा रही है।
अवस्थी ने बताया कि इसके साथ ही उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा एवं व्यावसायिक शिक्षा के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी प्रकार की शिक्षा में ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और उसे व्यवस्थित कर वृहद रूप से आगे बढ़ाया जाए ताकि बच्चों के भविष्य पर कोई विपरीत प्रभाव न पड़े। विषयों का ई-कन्टेंट तैयार कर निरन्तर अपलोड किया जाए, जिससे विद्यार्थी घर पर ही रहकर आसानी से एक्सेस कर सकें और लाॅक डाउन की अवधि में उनकी पढ़ाई बाधित न हो और वे सेमेस्टर की अवशेष पढ़ाई कर सके। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के काउंसिलिंग की भी व्यवस्था की जाएगी।
Updated on:
12 Apr 2020 07:52 pm
Published on:
12 Apr 2020 07:47 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
