1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी, हनीट्रैप और संपत्ति की रोमांटिक खिचड़ी, भाजपा सांसद से जुड़ी इस घटना का आखिर क्या है सच

-भाजपा सांसद के बेटे ने आखिर क्यों चलवाई खुद पर गोली-विधायक मां ने भी लगाए हैं सनसनीखेज आरोप-मैं खुद को गोली क्यों मरवाऊंगा, मैं पहले से मरा हुआ हूं-बोला आयुष-उसने देखा बाप सांसद, मां विधायक इसलिए रची इतनी बड़ी साजिश-जयदेवी-झूठ बोल रहा है मेरा ससुर, मुझे मरवाने की रचा गया था षडयंत्र-सांसद पुत्र गोली कांड में छिड़ा इंटरनेट-मीडिया वार

4 min read
Google source verification
पत्नी, हनीट्रैप और संपत्ति की रोमांटिक खिचड़ी, भाजपा सांसद से जुड़ी इस घटना का आखिर क्या है सच

पत्नी, हनीट्रैप और संपत्ति की रोमांटिक खिचड़ी, भाजपा सांसद से जुड़ी इस घटना का आखिर क्या है सच

पत्रिका इन्डेप्थ स्टोरी

लखनऊ. राजधानी लखनऊ की एक प्रेमकथा इन दिनों हरेक की जुबान पर है। इस मामले में इंटरनेट-मीडिया वार छिड़ा है। हाईप्रोफाइल परिवार से जुड़ी इस प्रेमकहानी में हर दिन नया मोड़ आ जाता है। प्रेम विवाह, पत्नी, हनीट्रैप, संपत्ति का लालच और फिर जान से मारने की साजिश। आखिर क्या है सच। यह जानने के लिए थोड़ा पीछे चलते हैं। परिवार के बारे में जानते हैं। यह कहानी जुड़ी है मोहनलालगंज से भाजपा के सांसद और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष कौशल किशोर से। कौशल किशोर की पत्नी जयदेवी किशोर भी मोहनलालगंज से भाजपा से विधायक हैं। इनके सबसे छोटे बेट आयुष किशोर में कुछ साल पहले अंकिता से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों परिवार से अलग रह रहे थे। दो मार्च की आधी रात खबर आयी आयुष किशोर को किसी ने गोली मार दी। दूसरे दिन शाम होते-होते पुलिस का बयान आया गोली सांसद के बेटे ने खुद पर गोली चलवायी है। और यह गोली आयुष के भाई यानी उसके साले ने ही गोली मारी थी।

पांच लाख के मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं जानिए

आयुष बोला हनीट्रैप के जरिए प्रेमजाल में फंसाया

भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष के खिलाफ दर्ज मुकदमें में नया मोड़ तब आ गया जब आयुष ने इंटरनेट पर अपना वीडियो डाला। वायरल वीडियो में आयुष ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उसने खुद पर गोली नहीं चलवाई है। उसकी पत्नी ने पहले उसे हनीट्रैप के जरिए अपने प्रेम जाल में फंसाया था। उसी ने गोली चलवाने की साजिश रची थी। इस वीडियो में सासंद के बेटे आयुष ने खुद को निर्दोष बताया और पत्नी पर साजिश का आरोप मढ़ दिया है। आयुष का आरोप था कि चंदन गुप्ता नामक शख्स ने गोली मारी थी।

चंदन गुप्ता ने वीडियो जारी कर बताया जान को खतरा

सांसद पुत्र आयुष मामले में इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल वार शुरू हो गया है। सांसद पुत्र का वीडियो वायरल होने के बाद अब चंदन गुप्ता का वीडियो वायरल हुआ जिस पर सांसद पुत्र ने गोली चलाने का आरोप लगाया था। चंदन गुप्ता ने कहा उसे लगातार धमकी मिल रही है। चंदन का आरोप है कि आयुष ने गाड़ी खरीदने के नाम पर उससे 4.70 लाख रुपये लिए थे। इसके अलावा 53 हजार रुपये का आईफोन के लिए लिया था। सांसद पुत्र ने मुझसे करीब आठ लाख रुपये लिए थे। जब रुपयों की मांग की तो टाल मटोल करने लगा। विरोध पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। चंदन ने बताया कि उसके पास सांसद पुत्र के खिलाफ सारे साक्ष्य हैं। चंदन के मुताबिक गाड़ी उसके नाम थी। जिसे आयुष ने अपने नाम ट्रांसफर करा ली।

वकील से मिलने के बाद बोली सांसद बहू अंकिता-जान को खतरा

सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष की पत्नी अंकिता ने खुद की जान को खतरा बताया है। अंकिता का कहना है कि सांसद की शह पर आयुष उन पर बयान बदलने का दबाव बना रहा है। बयान न बदलने पर वह धमकी दे रहा है। अंकिता का कहना है पुलिस और प्रशासन, सांसद के दबाव में है। इसलिए उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। अंकिता का आरोप है कि आयुष उसके साथ शादी के बाद मारपीट करता था। आयुष खुद पर हुए हमले में उसे और उसके भाई को फंसा रहा है। भाई आदर्श को अगर आयुष को मारना होता तो वह घटना के बाद अस्पताल में क्यों जाता। अंकिता का कहना है कि उनका ससुर झूठ बोल रहा है। यह सब शादी तोडऩे के लिए दबाव बनाने की साजिश।

बेटे के बचाव में आयी विधायक जयदेवी, जारी किया बयान

सांसद कौशल किशोर की पत्नी विधायक जयदेवी ने बताया कि युवती ने उसके बेटे को फंसाया और गुमराह किया। बेटे की उम्र 29 साल की है और अंकिता 27 से 28 साल की। उसने बेटे को फंसाकर संपत्ति हड़पने का प्रयास किया। जयदेवी ने कहा कि उनका बेटा आयुष निर्दोष है। जल्द ही पुलिस की जांच में सारी बात स्पष्ट हो जाएगी।

यह था मामला

दो मार्च को आयुष किशोर के ऊपर गोली चलने की घटना सामने आई थी। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। आयुष किशोर के मुताबिक मंगलवार की रात करीब दो बजे वह अपने साले आदर्श के साथ टहलने निकला था। तभी मडिय़ांव में छठा मिल के पास काली कार सवार लोगों ने उसे गोली मार दी, जो बाएं हाथ और सीने को छूते हुए निकल गई। हालांकि सीसी फुटेज में कोई भी हमलावर वहां से गुजरता नहीं दिखा। डीसीपी उत्तरी रईस अख्तर के मुताबिक पड़ताल में सामने आया कि आयुष ने अपने कुछ व्यावसायिक साथियों को फर्जी मुकदमे में फंसाने के लिए खुद पर हमला कराया था।