4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ गोल्फ क्लब अध्यक्ष चुने गए आईएएस मुकुल सिंघल, आईएएस नवनीत सहगल 146 वोटों से हारे

- राजस्व परिषद चेयरमैन मुकुल सिंघल लखनऊ गोल्फ क्लब दोबारा अध्यक्ष चुने गए।

less than 1 minute read
Google source verification
IAS Navneet Sehgal-IAS Mukul Singhal

IAS Navneet Sehgal-IAS Mukul Singhal

लखनऊ. Lucknow Golf Club राजस्व परिषद चेयरमैन मुकुल सिंघल लखनऊ गोल्फ क्लब दोबारा अध्यक्ष चुने गए। रविवार देर रात परिणाम घोषित हुआ जिसमें मुकुल सिंघल ने अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल को 146 वोटों से हराया। मुकुल सिंघल को 720 वोट मिले। नवनीत सहगल को 574 वोट मिले। कुल 1296 वोट पड़े जिसमें और 2 वोट अवैध घोषित किए गए।

गोल्फ क्लब चुनाव 2021 काफी उत्साहपूर्ण था। गोल्फ क्लब में कुल 2320 सदस्य हैं। पर शाम पांच बजे तक 1296 सदस्य ही वोट डाल सके। मुकुल सिंघल ने मार्च 2019 में हुए गोल्फ क्लब चुनाव में बाजी मारी थी। तब कुल 945 वोट ही पड़े थे। गोल्फ क्लब का चुनाव दो साल पर होता है। इसमें एक सदस्य लगातार दो ही बार चुनाव लड़ सकता है। इसके बाद अगर वह चुनाव लड़ना चाहता है तो नियम के तहत उसे चार साल का इंतजार करना पड़ता है। उधर, कैप्टन के पद पर आदेश सेठ, सचिव के पद पर संदीप दास और संयुक्त सचिव के पद पर लाबीर सिंह बिष्ट विजयी घोषित हुए।

लखनऊ गोल्फ क्लब के सभी परिणाम

1. अध्यक्ष : मुकुल सिंघल 720 वोट
नवनीत सहगल 574 वोट
- कुल 1296 वोट और 2 वोट अवैध।

2. कैप्टन : आदेश सेठ 672 वोट
आरएस नन्दा 612 वोट
3. सचिव : संदीप दास 753 वोट
रजनीश सेठी 536 वोट
4. संयुक्त सचिव : लाबीर सिंह बिष्ट को 686
संजीव अग्रवाल 528 वोट
दीपक कुमार को 73 वोट।

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल डीजल के दाम सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानें लखनऊ में आज का रेट

Story Loader