6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तकनीकी खराबी के चलते डेढ़ घंटे तक खड़ी रही लखनऊ मेट्रो, एमडी बोले- रूटीन दिक्कत

तकनीकी कारणों से मवैया स्पान पर करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय तक मेट्रो रुकी रही। आनन-फानन में इंजीनियर और अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Dikshant Sharma

Sep 06, 2017

Lucknow Metro

लखनऊ. बुधवार सुबह लखनऊ मेट्रो यात्रियों को लेकर तय समय पर चली, लेकिन अचानक तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो मवैया स्पान पर करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय तक खड़ी रही। यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में इंजीनियर और अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एमडी कुमार केशव के आदेश के बाद मेट्रो को दूसरी मेट्रो से टोचिन करके ले जाया गया और सौ से ज्यादा यात्रियों को रेस्क्यु कर निकाला गया।

एमडी कुमार केशव के आदेश के बाद मेट्रो को दूसरी मेट्रो से टोचिन करके ले जाया गया। एमडी ने कहा कि कहा इमरजेंसी ब्रेक लगने से मेट्रो रुकी, कारण की जांच हो री है। ये रूटीन दिक्कत के अलावा और कुछ नहीं।

मवैया स्पान वही कर्व है, जिसके चलते यहां दो हफ्ते तक मेट्रो के प्रोजेक्ट का काम बाधित हुआ था और इसे सॉल्व करने के लिए खुद ई-श्रीधरन लगातार यहां रुके थे। बता दें कि मवैया स्पान सबसे टेक्निकल स्पान है, जहां 40 डिग्री से ज्यादा कर्व है।

आए थे घूमने हो गए परेशान
बुधवार को परिवार के साथ बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी लखनऊ मेट्रो के सफर के मजे लेने आए थे, लेकिन मवैया स्पान पर अचानक मेट्रो के यूं खड़े हो जाने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बच्चे स्कूल के लिए लेट हो गए। लोग अपने-अपने घरों में फोन करते नजर आए कि परेशान न हों सब ठीक है। इस दौरान एक महिला यात्री ने इमरजेंसी बटन का भी इस्तेमाल किया। घंटों करीब 200 यात्री मेट्रो में फंसे रहे।

बुजुर्ग की बिगड़ी तबियत
मेट्रो में फंसे रहने के कारण मोहन पांडेय (65 वर्ष) की तबियत अचानक बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि वह शुगर पेशेंट हैं। आनन-फानन में मेट्रो में सफर कर रहे अन्य यात्रियों ने उन्हें ढांढस बंधाया और सीट से उन्हें लिटा दिया।

इनकी फ्लाइट छूट गई
लखनऊ मेट्रो में सफर करने वाले गौरव त्रिपाठी काफी निराश नजर आए। उन्होंने कहा कि मुझे इंडिगो फ्लाइट से दिल्ली जाना था, जो छूट गई है। उन्होंने कहा कि अब वह पछता रहे हैं लखनऊ मेट्रो में सफर करके। त्रिपाठी ने कहा कि वह इसके लिए LMRC को क्लेम करेंगे, क्योंकि उनकी गलती से हमारी फ्लाइट मिस हुई है।

सुबह 6:07 पर छूटी थी दूसरी मेट्रो
पहले दिन मेट्रो ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग के लिए 6 बजकर 7 मिनट के लिए रवाना हुई, जो 17 मिनट में चारबाग पहुंच गई। यही मेट्रो जब 6 बजकर 31 मिनट पर चारबाग से ट्रांसपोर्टनगर के लिए वापस जा रही थी तो तकनीकी खराबी के कारण मवैया स्पान पर खड़ी हो गई। उस वक्त 6 बजकर 38 मिनट का समय हुआ था। यह मेट्रो तो जहां थी वहीं थम गई, लेकिन शेष ट्रेनें निर्धारित समय से चलीं।