
मोदी कैबिनेट में शामिल उत्तर प्रदेश के 7 नए राज्यमंत्री, जानें इनको किस विभाग की मिली है जिम्मेदारी
लखनऊ. modi cabinet reshuffle 2021 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट का विस्तार हुआ, जिसमें यूपी के सात लोगों को मत्री बनाया गया। इन सभी मंत्रियों को उनके विभागों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इन सभी सातों को राज्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यूपी में भाजपा के 62 लोकसभा सदस्य और 22 राज्यसभा सदस्य सहित 84 सांसद हैं। सहयोगी अपना दल (एस) के दो सांसद है। कुल 86 सदस्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कैबिनेट में यूपी से कुल 15 मंत्री बनाए हैं। यह एक बड़ा आंकड़ा है।
अब लखनऊ के दो मंत्री हुए :- यूपी विधानसभा चुनाव 2022 करीब आ रहा है। भाजपा सरकार ने अपनी रणनीति तय कर ली है। इसी के तहत वह प्रदेश की सभी जातियों को साथ लेकर चल ही है। बुधवार को पीएम मोदी ने जिन सात को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया वह अलग-अलग जाति और क्षेत्र के नुमाइंदे हैं। मीरजापुर सांसद अनुप्रिया पटेल (कुर्मी), लखनऊ की मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र से सांसद कौशल किशोर (पासी), महराजगंज संसदीय सीट से पंकज चौधरी (कुर्मी), जालौन सीट से सांसद भानु प्रताप वर्मा (कुर्मी) और बीएल वर्मा (कुर्मी) जो कि राज्यसभा में उत्तर प्रदेश से सदस्य हैं। पिछड़ी जाति से आने वाले आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल और लखीमपुर खीरी सांसद अजय मिश्र (ब्राह्मण) एक मात्र ब्राह्मण जाति से आते हैं। लखनऊ इस मामले में कापी भाग्याशाली रहा है कि मोदी सरकार में उसके दो मंत्री शामिल हैं।
यूपी सात नए मंत्रियों के विभाग के बारे में जानें :-
1. बीएल वर्मा (BL Verma ) :- पूर्वोत्तर राज्यों के मंत्रालय, सहकारिता मंत्रालय में राज्यमंत्री। अमित शाह के राज्य मंत्री होंगे।
2. अजय कुमार मिश्रा :- गृह राज्य मंत्री बनाया गया है। अमित शाह की टीम में होंगे।
3. पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) :- वित्त राज्य मंत्री। निर्मला सीतारमण की टीम में होंगे।
4. अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) :- कॉमर्स और इंडस्ट्री मंत्रालय में राज्य मंत्री
5. कौशल किशोर (Kaushal Kishore) :- शहरी विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री।
6. एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) :- विधि एवं न्याय विभाग का राज्य मंत्री।
7. भानु प्रताप सिंह वर्मा (Bhanu Pratap Singh Verma) :- सूक्ष्म, लघु एवं मध्य उद्योग विभाग का राज्य मंत्री।
Published on:
08 Jul 2021 01:19 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
