लखनऊ. जिले में नगर निगम में 50 साल बाद बंपर भर्तियां निकलने वाली हैं। नगर निगम में 5000 से अधिक भर्तियां होंगी। यह भर्तियां कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने के लिए की जाएगी। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से इसे दूर करने की सिफारिश की है। बीते माह महापौर ने राज्यपाल को ज्ञापन देकर कर्मचारियों की कमी को दूर करने की मांग की थी। इस पर राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस संबंध में पत्र लिखा है।