
पूर्व मुख्यमंत्री ने नये गृह प्रवेश की तस्वीरें ट्वीट करते हुए लिखा है, 'आज गृह प्रवेश की पूजा भी हुई और सबके आशीर्वाद से नये घर में प्रवेश का शुभ-कार्य भी संपन्न हुआ।'

सुशांत गोल्फ सिटी स्थित अखिलेश यादव के आवास को बीते कई दिनों से तैयार किया जा रहा था। शुक्रवार को उन्हें पत्नी डिंपल यादव व अपने बच्चों संग हवन-पूजन के बाद विधिवत गृह प्रवेश किया। गृह प्रवेश के मौके पर सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी के अलावा कोई अन्य सपा नेता नहीं दिखा।

इससे पहले 14 जून को अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता की। इसमें उनके साथ डिंपल यादव भी मौजूद रहीं। इसी दौरान अखिलेश यादव ने घोषणा की कि अब डिंपल यादव चुनाव नहीं लड़ेंगी।

अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज से शुरू किया है कार्यकर्ताओं से मिलना 2019 के अभियान के लिए... ग़रीब, दलित, किसान, मज़दूर, महिला, युवाओं, अल्पसंख्यकों के मान के लिए... जीत के संकल्प सहित भाईचारे, जनतांत्रिक मूल्यों के सम्मान के लिए...

2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिये सपाइयों संग अखिलेश यादव ने मीटिंग की...