
Lucknow Nagar Nigam
लखनऊ. शहर की सरकार बदल चुकी है। राजधानी को पहली महिला मेयर संयुक्ता भाटिया समेत नवनिर्वाचित पार्षदों ने अपना कार्यभार ग्रहण करते हुए अपने वार्डों में जन समस्या सुनना भी शुरू कर दिया है। सदन में बहुमत डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने वाली भारतीय जनता पार्टी की है लेकिन अधिकारी अब भी टेक्निकली लेट लतीफ़ ही हैं। चुनाव परिणामों के 20 दिन गुजरने के बाद भी निगम की डिजिटल दुनिया में दिनेश शर्मा वर्त्तमान महापौर है और पूर्व पार्षद ही क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं। लखनऊ को स्मार्ट सिटी का सपना दिखा रहे निगम को पहले खुद ही स्मार्ट बनने की ज़रुरत है।
ये भी पढ़ें -दिसंबर 2018 तक कनॉट प्लेस जैसा दिखेगा हज़रतगंज
20 दिन बाद भी वेबसाइट उपडेट नहीं
दो दिसंबर को नगर निगम चुनाव परिणामों की घोषणा हुई थी। नवनिर्वाचित महिला महापौर समेत 110 वार्डों से जीते पार्षदों ने निगम के साथ शासन के आलाधिकारियों की मौजूदगी में शपथ भी ली। सूबे की सरकार भी डिजिटल इंडिया के तहत सरकारी कार्यों को ऑनलाइन करने का प्रयास कर रही है। लेकिन बावजूद इसके नगर निगम की वेबसाइट अब तक अपडेट नहीं हो सकी है। जबकि इसके नगर निगम में अलग आईटी विभाग है।
ये भी पढ़ें - बिना ईंट के 4 घंटे में एलडीए तैयार करेगा मकान
वार्डों नंबर भी पुराने
निकाय चुनाव से पहले परसीमन के चलते वार्डों की संख्या तो नहीं बदली लेकिन वार्ड नंबर ज़रूर बदले। लोग आज भी अपनी वार्ड सीमा और वार्ड नंबर को लेकर असमंजस में हैं। वेबसाइट अभी भी पुराने वार्ड नंबर ही दर्शा रही है। ऐसे में निगम द्वारा वेबसाइट अपडेट न करने से आम जन को ख़ासा समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
नगर आयुक्त उदयराज सिंह उदयराज सिंह ने इस विषय पर नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा मामला संज्ञान में आते ही वेबसाइट को तत्काल अपडेट करने के निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही वेबसाइट अपडेट कर दी जाएगी।
Published on:
21 Dec 2017 01:10 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
