1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तर प्रदेश के खेलकूद मंत्री का एक बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय खेल नीति लागू होगी, यह जानकारी उत्तर प्रदेश के खेलकूद मंत्री उपेंद्र तिवारी ने यह जानकारी दी।

less than 1 minute read
Google source verification
Sports Minister Upendra Tiwari

उत्तर प्रदेश के खेलकूद मंत्री का एक बड़ा बयान

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय खेल नीति लागू होगी, यह जानकारी उत्तर प्रदेश के खेलकूद मंत्री उपेंद्र तिवारी ने यह जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय युवा महोत्सव 12 जनवरी से आयोजित होगा, इसमें राज्यों के 10 हजार लोग शामिल होंगे।

उत्तर प्रदेश के खेलकूद मंत्री उपेंद्र तिवारी ने रविवार को बताया कि केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजीजू की अध्यक्षता में कुछ दिन पहले दिल्ली में हुई बैठक में इस बात पर सहमति बनाने के प्रयास किए गए कि सभी राज्य केंद्रीय खेल नीति को ही अपने यहां लागू करें। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार राष्ट्रीय खेल नीति को ही उत्तर प्रदेश में लागू करेगी।

खेलकूद मंत्री तिवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय युवा महोत्सव 12 जनवरी से आयोजित होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के इतिहास में यह अपनी तरह का सबसे बड़ा आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट प्रतिभावान लोगों को सम्मानित किया जाएगा। तिवारी ने एक सवाल के जवाब में बताया कि उत्तर प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए युवक मंगल दल के माध्यम से ग्राम स्तर पर खेल उपकरण फुटबॉल, बॉलीबाल और नेट आदि मुहैया कराया जाएगा।

Story Loader