26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑनलाइन ऑर्डर किए पनीर की जगह मिला चिकन; खाने के बाद एक के बाद एक उल्टियां, FIR दर्ज

Uttar Pradesh News: शख्स ने ऑनलाइन पनीर ऑर्डर किया। ऑर्डर में शख्स को पनीर की जगह चिकन डिलिवर किया गया। जिसे खाने के बाद शख्स की तबीयत बिगड़ गई। जानिए पूरा मामला क्या है?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Harshul Mehra

•

Updated: 21 Jul 2025, 12:13 PM IST

Lucknow News

पनीर की जगह शख्स को डिलीवर हुआ चिकन; फोटो सोर्स-X

Lucknow News: गोमतीनगर के विभूतिखंड स्थित एक चाइनीज रेस्टोरेंट के खिलाफ रविवार को FIR दर्ज की गई। एक ग्राहक ने आरोप लगाया कि रेस्टोरेंट ने उसके ऑर्डर किए गए 'पनीर काली मिर्च' की जगह 'चिकन काली मिर्च' डिलीवर कर दी।

जिसे खाने के बाद शख्स की तबियत बिगड़ गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि विभूतिखंड पुलिस स्टेशन में शिकायत दीननगर के पंडित पुरवा में रहने वाले एक निजी कर्मचारी मनीष तिवारी ने दर्ज कराई है।

पनीर की जगह शख्स को मिला चिकन

घटना के बारे में बताते हुए, तिवारी ने कहा कि वह कामता इलाके में अपने दोस्त विशाल के घर गए थे, जहां दोनों ने साथ में खाना खाने का फैसला किया। उन्होंने एक फेमस फूड डिलीवरी ऐप का इस्तेमाल करके हैनीमैन क्रॉसिंग के पास एक फेमस रेस्टोरेंट से ड्राई पनीर काली मिर्च का ऑर्डर दिया।

तबियत बिगड़ी, लगातार हुई उल्टियां

तिवारी के मुताबिक, डिलीवरी बाय तुरंत पहुंच गया और उन्हें पनीर की बजाय चिकन थमा दिया गया। रेस्टोरेंट सर्विस पर भरोसा करते हुए, दोनों ने खाना खा लिया। तिवारी ने दावा किया कि खाने के बाद उनके दोस्त विशाल शर्मा की तबियत बिगड़ गई और उन्हें लगातार उल्टियां होने लगी। जब उन्होंने ध्यान से खाने को देखा और उसका स्वाद चखा तब उन्हें पता चला की खाने में पनीर की जगह चिकन की डिलीवरी कर दी गई है।

रेस्टोरेंट के खिलाफ FIR दर्ज

तिवारी ने तुरंत विभुतिखंड पुलिस से संपर्क किया और रेस्टोरेंट पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई। विभुतिखंड के SHO सुनील सिंह का मामले को लेकर कहना है कि शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

फूड सैंपल की जांच

अतिरिक्त DCP पंकज कुमार सिंह का कहना है कि के जांच अधिकारी शिकायत की सत्यता सुनिश्चित करने के लिए ऑर्डर डिटेल की सावधानीपूर्वक जांच कर रहे हैं, खाद्य नमूनों के साथ डिलीवरी की शर्तों की भी जांच करने की बात उन्होंने कही है।