4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: लखनऊ की नई बस्ती में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल, वीडियो वायरल

Lucknow News: लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके की नई बस्ती में एक तेंदुआ दिखाई दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तेंदुए के दिखने से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Apr 07, 2024

Lucknow News

Lucknow News

Lucknow News: लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में तेंदुआ दिखाई पड़ने का मैसेज और वीडियो वायरल होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, जिससे लोग दहशत में आ गए। मामले की जानकारी पाते ही वन विभाग की टीम ने क्षेत्र के कई स्थानों पर अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल, वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने में असफल रही है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि सरोजनी नगर के नई बस्ती, गौरी इलाके में एक जानवर दो मंजिला बिल्डिंग के बगल खाली पड़े एक खेत में घूम रहा है। वायरल वीडियो की जानकारी जब वन विभाग की टीम को मिली तो टीम ने क्षेत्र में कई जगह पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। इसके साथ ही, वन विभाग की टीम ने सुबह से कई घंटे तक नई बस्ती, गौरी और गौरी विहार के उसके आसपास के इलाकों में कांबिंग की। हालांकि, अभी तक टीम को इस मामले में सफलता नहीं मिल पाई है।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के रोड शो में शामिल हुए वीके सिंह, टिकट कटने के बाद पहली बार BJP के कार्यक्रम में आए नजर

सरोजनीनगर वन रेंज अधिकारी डीसी पंत ने बतया, "सोशल मीडिया पर वायरल हुए स्थान के अलावा आसपास क्षेत्र में भी वन विभाग की टीम ने पहुंचकर लोगों से जानकारी की, लेकिन तेंदुआ के दिखाई पड़ने के बारे में कोई भी कुछ नहीं बता सका। साथ ही, कहीं पर तेंदुए के पदचिन्ह भी नहीं पाए गए। अगर इस बारे में किसी से कोई जानकारी मिलती है तो वन विभाग की टीम फिर से मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करेगी।"