11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lucknow News : यूपी के 9 जेल अधीक्षकों का ताबादला, जानिए किसे मिली कारागार मुख्यालय के पद पर तैनाती

Lucknow News : उत्तर प्रदेश में शासन स्तर पर जिला कारगर अधीक्षकों और सेन्ट्रल जेल अधीक्षकों के ट्रांसफर हुए हैं। गाजीपुर जेल जहां अफजाल अंसारी बंद है वहां के जेलर का भी ट्रांसफर किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

SAIYED FAIZ

Jun 28, 2023

Lucknow News

Lucknow News

Lucknow News : उत्तर प्रदेश के 9 जेल अधीक्षकों का शासन स्तर पर तबादला कर दिया गया है। इसमें तीन सीनियर सुप्रीटेंडेंट भी शामिल हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार काम कर रहें हैं। जहां भी कोई चूक होती है योगी आदित्यनाथ उस पर फौरन एक्शन लेने के पीछे नहीं हटते हैं। इसी क्रम में बुधवार को शासन स्तर से जेलों को लेकर यूपी के 9 जेल अधीक्षक और जेलर के ट्रांसफर के आदेश जारी हुए हैं।

सीनियर सुपरिटेंडेंट राधा कृष्ण मिश्र को मिली लखनऊ में तैनाती
शासन स्तर से हुए तबादले में केंद्रीय कारागार आगरा में तैनात सीनियर सुपरटेंडेंट राधा कृष्ण मिश्र को कारागार मुख्यालय लखनऊ के पर नवीन तैनाती दी गई है। इसके अलावा जिला कारगार हरदोई में तैनात सीनियर सुप्रीटेंडेंट उदय प्रताप मिश्रा को अयोध्या जिला कारागार में नवीन तैनाती दी गई है। इसके अलावा वरिष्ठ अधीक्षक श्रेणी-1 पीपी सिंह को जिला कारागार बाराबंकी से जिला कारागार मुरादाबाद में नवीन तैनाती दी गई है।

इन जेलरों को मिली नवीन तैनाती

शासन स्तर पर जिला जेल आगरा के जेल अधीक्षक प्रेमचंद सलोनिया जिला कारागार खीरी के पद पर नवीन तैनाती की गई है। इसके अलावा जेलर ओमप्रकाश कटियार को जिला कारगर गोरखपुर से केंद्रीय कारागार आगरा, जेलर हरिओम शर्मा को जिला कारागार गाजीपुर से जिला कारागार आगरा, जेलर शशिकांत मौर्या को जिला कारागार अयोध्या से जिला कारागार मेरठ, जेलर उमेश सिंह को जिला कारागार सुल्तानपुर से केंद्रीय कारागार अधीक्षक वाराणसी और जिला कारागार बलरामपुर के जेलर कुंदन कुमार को जेल अधीक्षक जिला कारागार बाराबंकी के पद पर नवीन तैनाती दी गई है।