5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patrika Breaking News : समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य बेनी प्रसाद वर्मा नहीं रहे

पत्रिका हर 2 घंटे अपडेट, जानिए अब तक कहां क्या कुछ हुआ

3 min read
Google source verification
beni_prasad_verma.jpg

मथुरा में आगे आए किन्नर :- कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देख किन्नर समाज ने मास्क बांटे। सड़क, बस, आने जाने वालों और पुलिसकर्मियों को मास्क बांटे। लॉक डाउन के चलते गरीब राशन खरीदेगा या मास्क। किन्नरों ने एक दूसरे से दूरी बनाने, बार—बार हाथ धोने और मास्क पहन अपनी सुरक्षा के लिए अपील की। इसके साथ ही किन्नरों ने मथुरा प्रशाशन से मथुरा में नशाखोरी खत्म करने की भी अपील की।

रायबरेली में मस्जिद में ताला :- जुमे की नमाज अदा करने जाने वाले नमाजियों को मस्जिद में दिखा ताला। सभी मुस्लिम भाइयों से सूचित किया गया है कि नमाज अपने घर में अदा करें।

सुल्तानपुर में नेटपैक बढ़ाने की मांग :- भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी ने दूरसंचार मंत्री को पत्र लिखा कर 15 अप्रैल तक सम्पूर्ण देश में वैधता और नेटपैक बढ़ाने की मांग की है। लॉक डाउन के दौरान वैधता खत्म होने पर लोगों की परेशानी देखकर पत्र लिखा। मोबाइल के जरिए परिवार और रिस्तेदारों से संपर्क में हैं लोग। लम्भुआ विधानसभा से देवमणि द्विवेदी विधायक है।

शामली में सब्जी की भारी किल्लत :- शामली के कांधला थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी में कोरोना वायरस के चलते सब्जी भारी किल्लत हो गई है। लॉकडाउन के तीसरे दिन मंडी में लोग सड़ी-गली सब्जियों से छांटकर सब्जी ले जा रहे है। डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। जिला प्रशासन होम डिलीवरी कराने के प्रयास में जुटा है।

फर्रुखाबाद लाकडाउन का तीसरा दिन :- लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर जिले में 8 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। एएसपी ने बताया कि 60 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में की कार्यवाही जा रही है। कालाबाजारी की सूचना पर दो दुकानदारों की दुकानें सीज कर उनके खिलाफ कार्यवाही की गई है। एसपी ने कहा कि लॉकडाउन का जो उल्लंघन कर रहे हैं उन्हें कोरोनावायरस की गंभीरता की जानकारी नहीं है।

सहारनपुर में पांच पुलिसकर्मी क्वॉरेंटाइन :- सहारनपुर में पांच पुलिसकर्मी क्वॉरेंटाइन। बागपत में कोरोना वायरस का जो पीड़ित सामने आया है उसके संपर्क में था इनमें से एक पुलिसकर्मी। पांचों रहते थे एक साथ। अब पांचों को किया गया क्वॉरेंटाइन।

मथुरा लॉक डाउन का तीसरा दिन :- दिहाड़ी मजदूरों पर कोरोना वायरस भारी। 21 दिन के लॉक डाउन के बाद मजदूरों को काम नही मिल रहा है। लॉक डाउन में सरकार ने रेल और बस सेवा बंद कर दी है। काम नही मिलने पर लोग दिल्ली से अलग—अलग राज्यो में अपने घर जा रहे हैं। रेल और बस न मिलने पर मजदूर पैदल ही अपने घर निकल रहे। अपने घर जाने के लिए मजदूर दो दिन से लगातार पैदल चले जा रहे है। मजदूरों अपने परिवार और समान के साथ भूखे प्यासे पैदल चलने को मजबूर है। सैकड़ों मजदूर बिना मेडिकल परीक्षण के एक साथ चल रहे है। मथुरा प्रशाशन का नही है इस ओर ध्यान। मथुरा प्रशासन की सभी व्यवस्थाएं फेल हो गई।

ग़ाज़ीपुर में जिलाधिकारी आवास पर पहुचे दर्जनों मजदूर:- जिलाधिकारी आवास पर दर्जनों मजदूरों के अचानक पहुंचने से आलाधिकारियों में हड़कंप मच गया। नायब तहसीलदार समेत पुलिस मौके पर पहुंची। डीएम आवास सभी दिहाड़ी मजदूर बहराइच जनपद के रहने वाले है। जलनिगम की पाइप लाइन बिछाने के लिए ठेकेदार के माध्यम से ग़ाज़ीपुर आये थे। नायब तहसीलदार ने कहा सभी को 10 दिनों का राशन दिया गया। जिले में सभी वाहन बंद है। ऐसे लोगों को छोड़ने के लिए कोई आदेश नहीं है। आदेश आने के बाद इन्हें छोड़ा जाएगा।

सहारनपुर में मौसम खराब :- सहारनपुर में मौसम हुआ खराब, तेज हवाओं के साथ बरसात शुरू। फसलों को भारी नुकसान होने की संभावना। किसान मायूस हो गए।

लखनऊ में बेनी प्रसाद वर्मा का निधन:- पूर्व केन्द्रीय मन्त्री बेनी प्रसाद वर्मा का राजधानी लखनऊ में निधन हुआ। बेनी प्रसाद वर्मा लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बेनी बाबू समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिग्गज नेतों में शुमार किए जाते थे। समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद थे। प्रदेश के कुर्मी समाज के सर्वमान्य नेता माने जाते थे। यूपीए 2 में केन्द्रीय इस्पात मन्त्री थे। बेनी प्रसाद वर्मा के देहावसान की खबर से बाराबंकी में शोक की लहर है।

कोरोना वायरस की पुष्टि :- मेरठ में बुलंदशहर जिले के खुर्जा के रहने वाले व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। मेडिकल काॅलेज में भर्ती है 50 वर्षीय व्यक्ति, मेडिकल काॅलेज लैब में हुई जांच में पुष्टि, सीएमओ डा. राजकुमार ने की अपील, सोशल डिस्टेंस रखें बरकरार, अफवाहों पर न दें ध्यान।