बलिया निवासी छात्रा संस्कृति गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक लखनऊ की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। गुरुवार कि रात वह अपने घर जा रही थी । संस्कृति के स्टेशन न पहूंचने पर संस्कृति का इन्तजार कर रहीं उसकी दूसरी दोस्त ने उसके पिता को फोन कर दिया । उसके बाद पिता उमेश कुमार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई । दूसरे दिन छात्रा का घायल शरीर मङियांव थाना क्षेत्र के घैला गांव के पास खेत में मिला, तब उसकी सांसें चल रहीं थीं। जब उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था तो वहां के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।