7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसानों की गुहार सुनने के बजाए भाजपा सरकार ठंड में मार रही पानी की बौछार : प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहाकि, किसानों से समर्थन मूल्य छीनने वाले कानून के विरोध में किसान की आवाज सुनने की बजाय भाजपा सरकार उन पर भारी ठंड में पानी की बौछार मार रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
किसानों की गुहार सुनने के बजाए भाजपा सरकार ठंड में मार रही पानी की बौछार : प्रियंका गांधी

किसानों की गुहार सुनने के बजाए भाजपा सरकार ठंड में मार रही पानी की बौछार : प्रियंका गांधी

लखनऊ. किसान बिल के विरोध में दिल्ली में 26 और 27 नवंबर को धरने के लिए किसान दिल्ली पहुंचने की जुगत ढूंढ़ रहे हैं। और सरकार किसी भी कीमत पर उन्हें दिल्ली में नहीं घुसने दे रही है। इस पर चिंता जताते हुए कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर ताना मारते हुए कहाकि, किसानों से समर्थन मूल्य छीनने वाले कानून के विरोध में किसान की आवाज सुनने की बजाय भाजपा सरकार उन पर भारी ठंड में पानी की बौछार मार रही है।

यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने गुरुवार को अपने ट्विट पर लिखा कि, किसानों से समर्थन मूल्य छीनने वाले कानून के विरोध में किसान की आवाज सुनने की बजाय भाजपा सरकार उन पर भारी ठंड में पानी की बौछार मारती है। किसानों से सबकुछ छीना जा रहा है और पूंजीपतियों को थाल में सजा कर बैंक, कर्जमाफी, एयरपोर्ट रेलवे स्टेशन बांटे जा रहे हैं।

मेधा पाटकर को रोका गया :- नए कृषि कानूनों के विरोध में करीब 500 किसान संगठनों ने आज और 27 नवंबर को दिल्ली में प्रदर्शन का आह्वान किया है। इस प्रदर्शन के लिए अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति, राष्ट्रीय किसान महासंघ और भारतीय किसान संघ के अलग-अलग धड़ों ने 'दिल्ली चलो' का नारा दिया है। किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए यूपी पुलिस अलर्ट पर है। पुलिस ने नोएडा-दिल्ली बॉर्डर को सील कर दिया है। उधर मेधा पाटकर को बुधवार रात आगरा में सैंया सीमा पर जाजमऊ और बरैठा के बीच रोक लिया गया।