
महोबा जैसी जघन्य घटनाएं महिलाओं को यौन हिंसा की शिकायत करने से रोकती हैं : प्रियंका गांधी
लखनऊ. आजादी के जश्न के बीच महोबा में दिल दहला देने वाली घटना हुई। छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराने से नाराज आरोपित युवक के माता-पिता ने महिला पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा फूंकने का प्रयास किया। इस प्रकरण से नाराज कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि, महोबा जैसी जघन्य घटनाएं महिलाओं को यौन हिंसा की शिकायत करने से रोकती हैं।
यूपी में हो रहे महिला अपराधों पर चिंता जताते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को अपने ट्विट पर लिखा कि, उप्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध की प्रतिदिन औसतन 163 घटनाएं होती हैं और अभी तक सरकार इन अपराधों को कम करने को लेकर गंभीर नहीं दिखी है। महिला अगर शिकायत करे तो उसको पूरी सुरक्षा मिलनी चाहिए। महोबा जैसी जघन्य घटनाएं महिलाओं को यौन हिंसा की शिकायत करने से रोकती हैं।
जिंदा फूंकने का प्रयास :- मामला यह है कि, महोबा के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पीड़िता ने गांव के ही युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और छेड़खानी का केस दर्ज किया। रविवार को जैसे ही पीड़ित आरोपित के घर के पास से निकली तो आरोपित युवक के नाराज माता-पिता ने उस पर तेल डालकर जिंदा फूंकने का प्रयास किया। युवती को परिजनों ने गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
Published on:
16 Aug 2021 11:18 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
