30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में युवती से गैंगरेप, एफआईआर दर्ज

- युवती पति संग मुम्बई जा रही थी- 20 यात्रियों संग लाखों रुपए की लूटपाट - कल्याण रेलवे पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज- अधिकतर पीड़ित यात्री श्रावस्ती जिले के निवासी- घटना शुक्रवार रात करीब 8 बजे की

2 min read
Google source verification
लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में युवती से गैंगरेप, एफआईआर दर्ज

लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में युवती से गैंगरेप, एफआईआर दर्ज

लखनऊ. Lucknow-Mumbai Pushpak Express gang rape तमाम सुरक्षा के वादों के बाद भी आज भी रेल में यात्रा करना महफूज नहीं है। पुष्पक एक्सप्रेस जैसी देश की नामचीन ट्रेन में एक महिला से गैंगरेप (gangraped) और लूटपाट की शर्मनाक घटना हुई। लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में 20 साल की युवती की साथ गैंगरेप, 20 यात्रियों संग लूटपाट की घटना सामने आई। जानकारी होने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाकी चार आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है। यह घटना शुक्रवार रात करीब 8 बजे की है। इस घटना की एफआईआर कल्याण रेलवे पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।

छठ पूजा 2021 के लिए तोहफा, रेलवे 11 अक्टूबर से चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, लिस्ट देंखें

युवती से गैंग रेप - मामला शुक्रवार रात का है, लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में यह हादसा हुआ है। मुंबई जीआरपी कमिश्नर कैसर खालिद (Quaiser Khalid) ने बताया कि, इगतपुरी ( Igatpuri town ) से पुष्पक एक्सप्रेस के स्लीपर बोगी के कोच नंबर डी-2 में आठ बदमाश ट्रेन में सवार हुए। चलती ट्रेन में पहले लूटपाट की। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक महिला (20 वर्ष) से गैंगरेप किया। वह अपने पति के साथ मुम्बई जा रही थी। यात्रियों ने रात 8 बजे कॉल करके वारदात की जानकारी दी और मदद मांगी। पुलिस ने औरंगाबाद के इगतपुरी, कसारा रेलवे स्टेशन के बीच बदमाशों को दबोच लिया। कल्याण रेलवे पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। इगतपुरी से कल्याण के बीच वारदात की थी।

कल्याण रेलवे पुलिस स्टेशन केस दर्ज :- रेलवे पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 395, 397, 376(D), 354, 354(B) के तहत और भारतीय रेलवे एक्ट 37 & 153 के तहत मामला दर्ज किया है।

जमकर लूट पाट की :- जीआरपी कमिश्नर कैसर ख़ालिद ने बताया क‍ि आरोपियों ने 15 से 20 यात्रियों से नगदी, मोबाइल और कीमती सामान छीने। पीड़ित यात्रियों ने 96,390 रुपए के लूटपाट की जानकारी दी। बदमाशों के पास से 34,200 रुपए बरामद किए गए।

श्रावस्ती जिले के अधिकतर पीड़ित यात्री :- कमिश्नर खालिद कैसर ने बताया कि, अधिकतर पीड़ित यात्री श्रावस्ती जिले के रहने वाले हैं। सभी मुंबई में नौकरी और मजदूरी करते हैं। गुरुवार को सभी पीड़ित लखनऊ से मुंबई जाने के लिए पुष्पक एक्सप्रेस पर सवार हुए थे।

Story Loader