1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rahul Gandhi live : लखीमपुर खीरी पहुंचे राहुल व प्रियंका, मृतक किसान लवप्रीत सिंह के परिजनों से बंद कमरे में हो रही वार्ता

Rahul Gandhi Lakhimpur Kheri visit - राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी पहुंचे - साथ में हैं पंजाब और छत्तीसगढ़ के सीएम और रणदीप सिंह सुरजेवाला - लखीमपुर खीरी जाने की यूपी सरकार ने दी अनुमति- सभी विपक्षी दलों को एक बार पांच लोगों के साथ लखीमपुर जाने की मिली इजाजत

3 min read
Google source verification
rahul_gandhi_lakhimpur_kheri_visit.jpg

लखनऊ. Lakhimpur Kheri violence case लखीमपुर खीरी हिंसा मामला कई रंग बदल रहा है। योगी सरकार और कांग्रेस सहित सभी पार्टियां चाल पर चाल चल रही हैं। इसी बीच राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी पहुंच गए हैं। जिला प्रशासन ने भारी सुरक्षा बल तैनात किया है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी कांड में मृत किसान चौखड़ा निवासी लवप्रीत सिंह के परिवारीजनों से बंद कमरे में वार्ता कर रहे हैं।

प्रियंका गांधी पुलिस कस्टडी से आजाद :- इससे पूर्व लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की नजाकत को समझते हुए यूपी सरकार ने इनकार के बाद राहुल-प्रियंका को तीन अन्य लोगों के साथ लखीमपुर खीरी जाने के लिए अनुमति दे दी है। इसके अलावा सभी विपक्षी दलों को एक बार पांच लोगों के साथ लखीमपुर जाने की इजाजत प्रदान की है। कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी पुलिस कस्टडी से आजाद कर दिया गया है।

एयरपोर्ट पर राहुल गांधी धरने पर बैठे :- पर इन तमाम रियायतों के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट पर अपनी कार से लखीमपुर खीरी जाने के लिए धरने पर बैठ गए हैं। आखिरकार प्रशासन ने उनकी मांग को मान लिया है। उनके साथ पंजाब और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री व कांग्रेस के नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला भी बाहर निकले। वह अपनी गाड़ी से सीतापुर के लिए रवाना हो गए हैं। सीतापुर से प्रियंका गांधी को साथ लेकर वह लखीमपुर-खीरी जाएंगे।

वे अपनी गाड़ी में ले जाना चाहते हैं :- राहुल गांधी

धरने पर बैठे की वजह बताते हुए राहुल गांधी ने कहाकि, हमें अपनी गाड़ी में लखीमपुर खीरी जाना है लेकिन ये (पुलिस) चाहते हैं कि हम इनके साथ इनकी गाड़ी में जाए। इसका मतलब है कि ये कुछ न कुछ बदमाशी कर रहे हैं इसलिए हम लोग यहां बैठे हुए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि मैं किसी से नहीं डरता हूं। राहुल गांधी अपनी गाड़ी से जाने की जिद पर अड़े हैं।

इस से पहले बुधवार सुबह कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी पुलिस कस्टडी में थी। कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी बुधवार को लखनऊ पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, वह अमौसी एयरपोर्ट से प्रियंका गांधी से मिलने सीतापुर जाएंगे। पार्टी मुख्यालय पर भी उनके जाने की संभावना है। हालांकि, पार्टी की ओर से कोई कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।कांग्रेस ने योगी सरकार से राहुल गांधी के लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति मांगी थी, पर पहले तो यूपी सरकार ने अनुमति देने से साफ-साफ इनकार कर दिया था।

राहुल और 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा लखीमपुर खीरी :- कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार को लखीमपुर खीरी दौरा के लिए आएगा। कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति मांगी। उन्होंने कहा कि यूपी और पश्चिम बंगाल के राजनीतिक नेताओं को अनुमति दी गई थी तो उसी भावना से कांग्रेस को अनुमति दी जानी चाहिए।

लखीमपुर खीरी क्षेत्र में धारा 144 :- सूत्रों के अनुसार, बुधवार दोपहर 12:30 बजे राहुल गांधी लखनऊ पंहुचेंगे। फिर वो, प्रियंका गांधी से मिलने सीतापुर और पीड़ित किसानों से मिलने लखीमपुर जाएंगे। राहुल गांधी के साथ सचिन पायलट, पंजाब मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी, छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, केसी वेणुगोपाल भी लखीमपुर जाएंगे। हालांकि, राहुल गांधी और कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को लखीमपुर खीरी दौरा की अनुमति से इन्कार कर दिया गया है। वजह बताई गई है कि 3 अक्टूबर की घटना के बाद क्षेत्र में धारा 144 लगाई गई है।

इंटरनेट सेवाएं बंद :- राहुल गांधी को रोकने के लिए शासन और प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। लखनऊ से लेकर सीतापुर लखीमपुर तक हाई अलर्ट है। लखनऊ में धारा 144 की अवधि 8 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। सीतापुर, बहराइच और लखीमपुर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है।

प्रियंका ने पीएम से पूछा सवाल :- एक दिन से ज्यादा हिरासत में रखे जाने पर सवाल उठाते हुए प्रियंका गांधी ने मंगलवार ट्वीट कर पीएम मोदी से पूछा, "नरेंद्र मोदी सर, आपकी सरकार ने मुझे बिना किसी आदेश और प्राथमिकी के पिछले 28 घंटे से हिरासत में रखा है। लेकिन किसानों को कुचलने वाले को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।"

11 पर शांतिभंग और पाबंद की कार्रवाई :- प्रियंका गांधी समेत 11 लोगों पर शांतिभंग और पाबंद की कार्रवाई की गई है। हरगांव थाने में एसओ बृजेश त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, हरियाणा के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू, अमेठी के एमएलसी दीपक सिंह, पीएस संदीप, पीए राजकुमार, दिल्ली के नरेंद्र शेखावत, राजस्थान के धीरज गुर्जर, योगेंद्र, अमित, दिल्ली के हरिकांत के खिलाफ कार्रवाई की है। फिलहाल जिस पीएसी गेस्ट हाउस में प्रियंका को रखा गया था, उसे ही पुलिस ने अस्थायी जेल घोषित किया गया है।

राहुल-प्रियंका को लखीमपुर जाने की मिली अनुमति :- उत्तर प्रदेश सरकार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लखीमपुर जाने की इजाजत दे दी है। उनके साथ तीन अन्य लोग भी लखीमपुर खीरी जा सकते हैं। यूपी सरकार के गृह विभाग ने इसकी पुष्टि की है। राहुल गांधी पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे।

लखीमपुर खीरी हिंसा पर सियासी उबाल, किसानों के समर्थन में भाजपा पर बरसे विपक्षी नेता