scriptलखीमपुर खीरी हिंसा पर सियासी उबाल, किसानों के समर्थन में भाजपा पर बरसे विपक्षी नेता | Lakhimpur Kheri violence case Angry leaders reactions | Patrika News

लखीमपुर खीरी हिंसा पर सियासी उबाल, किसानों के समर्थन में भाजपा पर बरसे विपक्षी नेता

locationलखनऊPublished: Oct 04, 2021 09:56:52 am

– लखीमपुर खीरी हिंसा मामले पर उत्‍तर प्रदेश में सियासी उबाल – लखीमपुर खीरी में आठ की मौत के बाद पूरे इलाके में तनाव – यूपी ही नहीं पूरे देश के नेताओं के लिए लखीमपुर खीरी एक हॉट मुद्दा मिला – भाजपा किसानों को खत्म करने की राजनीति कर रही है : प्रियंका गांधी – किसानों को जानबूझ कर रौंदा गया : भाकियू सुप्रीमो राकेश टिकैत

लखीमपुर खीरी हिंसा पर सियासी उबाल, किसानों के समर्थन में भाजपा पर बरसे विपक्षी नेता

लखीमपुर खीरी हिंसा पर सियासी उबाल, किसानों के समर्थन में भाजपा पर बरसे विपक्षी नेता

लखीमपुर खीरी. Lakhimpur Kheri violence case लखीमपुर खीरी हिंसा मामले को लेकर उत्‍तर प्रदेश में सियासी उबाल आ गया है। लखीमपुर खीरी में आठ की मौत के बाद पूरे इलाके में तनाव है। यूपी ही नहीं पूरे देश के नेताओं के लिए लखीमपुर खीरी एक हॉट मुद्दा मिल गया है। जहां प्रियंका गांधी ने कहाकि, भाजपा किसानों को खत्म करने की राजनीति कर रही है वहीं भाकियू सुप्रीमो राकेश टिकैत ने कहाकि, किसानों को जानबूझ कर रौंदा गया है। बसपा, सपा, आजाद समाज पार्टी, रालोद सहित कई विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने भाजपा को आइना दिखाया। इसके साथ पंजाब के डिप्टी सीएम व छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने भी किसनों के समर्थन में बयान दिए। उधर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
लखीमपुर खीरी हिंसा मामला : प्रियंका गांधी गिरफ्तार कई बड़े विपक्षी नेता हाउस अरेस्ट

लखीमपुर खीरी हिंसा पर सियासी उबाल, किसानों के समर्थन में भाजपा पर बरसे विपक्षी नेता
किसानों को खत्म करने की राजनीति कर रही है भाजपा :- प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहाकि, लखीमपुर खीरी में जो आज हुआ वह दिखता है कि ये सरकार किसानों को कुचलने की राजनीति कर रही है। किसानों को खत्म करने की राजनीति कर रही है। यह देश किसानों का देश है, भाजपा की विचारधारा की जागीर नहीं है। जिस तरह से इस देश में किसानों को कुचला जा रहा है, उसके लिए शब्द ही नहीं है। कई महीने से किसान अपनी आवाज उठा रहे हैं कि उनके साथ गलत हो रहा है, लेकिन सरकार सुनने को राजी नहीं है।
लखीमपुर खीरी हिंसा पर सियासी उबाल, किसानों के समर्थन में भाजपा पर बरसे विपक्षी नेता
किसानों को जानबूझ कर रौंदा गया है :- राकेश टिकैत

लखीमपुर के बनबीरपुर गांव में राकेश टिकैत ने कहाकि, हम पहले किसानों और ग्रामीणों से मिलेंगे और उनके साथ स्थिति पर चर्चा करेंगे। ग्रामीणों और किसानों से चर्चा के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उनका फैसला मान्य होगा। उन्होंने इससे पूर्व कहा था कि, सड़क दुर्घटना में हल्की धाराएं लगती हैं, इसलिए किसानों को जानबूझकर कार से रौंदा गया। उन्होंने कहा कि मंत्री-नेताओं की गाड़ी में गुंडे घूमते हैं। इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। किसानों को जानबूझ कर रौंदा गया है, इसलिए आरोपियों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की जाए।
लखीमपुर खीरी हिंसा पर सियासी उबाल, किसानों के समर्थन में भाजपा पर बरसे विपक्षी नेता
बसपा किसानों के साथ :- सतीश चंद्र मिश्र

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने कहाकि, हमारी पूरी पार्टी किसानों के साथ में है। मृतकों के प्रति हमारी विनम्र संवेदना है। हम घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।
लखीमपुर खीरी हिंसा पर सियासी उबाल, किसानों के समर्थन में भाजपा पर बरसे विपक्षी नेता
पीड़ित किसानों को न्याय दिलाएंगे :- चंद्रशेखर आजाद

आजाद समाज पार्टी अध्यक्ष एवं भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को सीतापुर में हिरासत में लिया गया, उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है। चंद्रशेखर आजाद ने अपने ट्विट पर लिखा कि, अन्नदाता के हत्यारों को पकड़ने की बजाय यूपी पुलिस खैराबाद टोल प्लाजा पर सैकड़ों पुलिसकर्मी लगा कर हमे रोक कर खड़ी है। हम पीड़ित किसानों को न्याय दिलाने जरूर जाएंगे।
लखीमपुर खीरी हिंसा पर सियासी उबाल, किसानों के समर्थन में भाजपा पर बरसे विपक्षी नेता
किसान का खून बहाया गया : जयंत चौधरी

राष्ट्रीय लोक दल मुखिया जयंत चौधरी भी सोमवार को लखीमपुर खीरी पहुंच रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि किसान का खून बहाया गया है। सोमवार घटनास्थल पर पहुंचूंगा। लखीमपुर जाने का फैसला किया है।
किसानों के साथ जो वहशी व्यवहार हुआ वह अक्षम्य :— छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

लखीमपुर घटना पर छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विटर के जरिए बताया कि, उत्तर प्रदेश में किसानों के साथ जो वहशी व्यवहार हुआ वह अक्षम्य है। मैं किसान हूं। किसान का दर्द समझता हूं। इन कठिन परिस्थितियों में उनके साथ खड़े होने के लिए लखीमपुर जाउंगा।
व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे :- पंजाब उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा

पंजाब उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा सोमवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी आएंगे और वहां की स्थिति का मौके पर जायजा लेंगे। रंधावा ने कहाकि, वह पीड़ितों के परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मिलना चाहते हैं और वहां की स्थिति के बारे में प्रत्यक्ष रूप से जानकारी लेना चाहते हैं। डिप्टी सीएम के साथ अधिकारियों की एक टीम भी होगी। रंधावा ने पीड़ितों को न्याय दिलाने का वादा करते हुए किसानों से हर कीमत पर शांति बनाए रखने की अपील की है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह बोले
सीएम योगी गंभीर, राजनीतिक तूल देने की जरूरत नहीं : स्वतंत्र देव सिंह

वाराणसी दौरे पर गए उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई घटना को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहाकि, लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ गंभीर हैं। अधिकारियों की टीम गठित कर दी है। सभी को शांति बनाए रखने की जरूरत है। विपक्षी दल इस घटना को राजनीतिक तूल न दें। सरकार अपना काम कर रही है।
yogi_adityanath.jpg
दोषियों को बख्शेंगे नहीं :- सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह भी किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो